छठ के महापर्व पर बिरहा मुकाबले का आयोजन!...ग्राम प्रधान शेखपुरा धर्मेंद्र शर्मा ने घाटों पर की साफ-
- alpayuexpress
- Nov 18, 2023
- 2 min read
छठ के महापर्व पर बिरहा मुकाबले का आयोजन!...ग्राम प्रधान शेखपुरा धर्मेंद्र शर्मा ने घाटों पर की साफ- सफाई और लाइट की व्यवस्था

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर ग्राम प्रधान शेखपुरा धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा छठ के महापर्व पर बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया है,अगर देखा जाए तो छठ पर्व एक महापर्व है ,जो नहाए खाए के साथ ही लोग आस्था का या यह कहे की प्रकृति पर्व, सूर्य उपासना का पर्व,की शुरुआत हो चुकी है चार दिन तक चलने वाला यह पर्व का सुबह उठते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ होता है। वैसे तो यह त्यौहार बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों का प्रमुख त्यौहार है, लेकिन समय के साथ-साथ दूसरे प्रदेश के लोग भी अब इस पर्व को मानने लगे हैं। छठ पूजा का व्रत करने वाले 36 घंटे के करीब निर्जला उपवास करती हैं ताकि पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे। साथ ही यह व्रत संतान के सुखद भविष्य के लिए भी किया जाता है यह मान्यता है ,कि छठ का पर्व करने से की संतान को संतान की प्राप्ति होती है ,और सभी लोग की मनोकामनाएं पूरी होती है। इसी क्रम में ग्राम प्रधान शेखपुरा धर्मेंद्र शर्मा द्वारा डाला छठ पर्व को देखते हुए घाटों की साफ- सफाई करवाए हैं और लाइट की भी व्यवस्था करते है। ग्राम प्रधान द्वारा माता बहनों को इस त्यौहार पर विशेष प्रकार से सहयोग किया जाता है कि किसी भी तरह की किसी को कोई दिक्कत ना हो इस बार डाला छठ के पर्व पर बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया है जिसमें विजय लाल यादव मीरा मूर्ति चंद्र किशोर पांडे के साथ जोरदार मुकाबला होने वाला है कार्यक्रम स्थल जंगीपुर मंगई पुल के पश्चिम हनुमान मंदिर शेखपुर है।







Comments