‼️चुनाव से पहले सपा का संगठन पर फोकस!..सदर विधायक बोले-कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत‼️
‼️चुनाव से पहले सपा का संगठन पर फोकस!..सदर विधायक बोले-कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर सोमवार 14-9-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर विधानसभा 2027 के चुनाव की रणभेरी आने वाले कुछ महीने में बजने वाली है ऐसे में अब सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में जुड़ गए हैं ताकि चुनाव में उनके कार्यकर्ता उनके चुनावी नैया को पर लगा सके इसी के क्रम में समाजवादी पार्टी भी 2027 के चुनाव में सरकार बनाने का सपना सजाए है और इसके लिए अब अपनी तैयारी पूरी कर रही है और इसी के क्रम में आज सदर विधानसभा में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं के सम्मान का कार्यक्रम किया गया जहां पर सदर विधायक जय किशन साहू ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और उन्हें आगामी 2027 के चुनाव में एक बार फिर से पूरी मुस्तैदी से लग जाने का आवाहन किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज पीडीए जन चौपाल के अंतर्गत अपने सभी बूथ सेक्टर और अन्य कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम किया गया है। और कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी के संबंध में बातचीत की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं को नाराजगी से उबारने के लिए नहीं बल्कि।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के द्वारा अपने ही सरकार में धरना पर बैठने को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी लोग हैं अपने ही पार्टी की सरकार में धरना दे रहे हैं इनके पार्टी के जिला अध्यक्ष हमसे मिलने के लिए आए थे और पत्रक सौपा था कि इस मामले को सदन में उठाइए और उनकी बातों को सुनकर हम हैरान हुए क्योंकि जिसकी सरकार हो और उस सरकार में जो खुद मंत्री हो और उनके जिला अध्यक्ष भी कह रहे हैं कि मामले को सदन उठाइए यह खुद अपने लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं उन्होंने बताया कि जिसकी हत्या हो गई और इसके विरोध में वह धरने पर बैठे हैं वह समाजवादी पार्टी का नेता था और उसके लिए अखिलेश यादव ने अपने नेता राजपाल कश्यप को भी भेजा था तब इन लोगों को समझ में आया कि समाजवादी पार्टी ने तो इसमें अपना श्रेय ले लिया तब इन लोगों ने संजय निषाद को भेजा और संजय निषाद वहां पर धरना पर बैठ गए चलिए भगवान ने उन्हें ज्ञान दिया।
मोदी जी के द्वारा नाराज फूफा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी जी बड़े नेता हैं और उन्हें इस तरह की छोटी बात नहीं कहानी चाहिए हम लोग बोलेंगे तो वह और संसदीय हो जाएगा इस दौरान उन्होंने अपनी एक कहानी बताई कि नगर के विकास में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर एक बार वह सदन में बोल दिए(डकैत) थे तब खुद अखिलेश यादव ने उन्हें बुलाकर इस तरह की और संसदीय सदन में बोलने के लिए बुलाकर डाटा था ऐसे में वह विपक्ष को इस तरह की भाषा बोल रहे हैं तो वह रोजगार और अन्य मुद्दों पर क्यों नहीं बोल रहे हैं।
आज अखिलेश यादव के द्वारा भाजपा के मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि यह कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की जो रिपोर्ट आई थी और ऐसी बात है तो लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में 2027 को लेकर अब डर है हमें भी लोग टिकट को लेकर उल्टा सीधा बोल रहे हैं तो क्या हम उनसे मार करने जाएं।





Comments