top of page
Search

‼️कम मुआवजे का आरोप लगा!..किसानों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र‼️

alpayuexpress
15 hours ago
1 min read

‼️कम मुआवजे का आरोप लगा!..किसानों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

सितंबर शुक्रवार 11-9-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर यूपीडा द्वारा प्रस्तावित विन्ध्य पूर्वांचल-स्पर एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि के तय प्रतिफल को लेकर काश्तकारों में रोष देखने को मिल रहा है। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्रक सौंपकर सर्किल रेट और वास्तविक बाजार भाव के आधार पर उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। किसान जितेन्द्र पाल‚ भरत सिंह‚ अनुज सिंह आदि का कहना है कि सरकार की इस परियोजना के निर्माण हेतु उनके कई मौजों के उपजाऊ खेत जद में आ रहे हैं, किंतु प्रशासन द्वारा तय की गई दरें बेहद कम हैं। काश्तकारों ने आरोप लगाया कि वर्तमान मूल्यांकन सूची में भूमि का सही मूल्य नहीं आंका गया है, जिससे किसानों की हकतल्फी हो रही है।

उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्र के नियमानुसार बाजार मूल्य व सर्किल रेट का पुनर्मूल्यांकन करते हुए चार गुना तक उचित प्रतिफल निर्धारित किया जाए और उसके बाद ही बैनामा निष्पादित हो। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुदर्शन सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पांचरतन बिन्द, राजदेव सिंह, विक्रमा सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुमित सिंह, वंशरायन, रामानुज सिंह, प्रकाश सिंह और राधाकृष्ण सिंह सहित दर्जनों प्रभावित किसान मौजूद रहे। इस दौरान उपजिलाधिकारी निधि ने काश्तकारों की मांगों को उच्चाधिकारियों और शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page