top of page
Search

‼️सूचना संकुल भवन निर्माण की मांग!..पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा पत्रक‼

alpayuexpress
31 minutes ago
2 min read

‼️सूचना संकुल भवन निर्माण की मांग!..पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा पत्रक‼‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

सितंबर बुधवार 9-9-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद में लंबे समय से लंबित सूचना संकुल भवन के निर्माण की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित पदाधिकारियों ने मंगलवार को पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित पत्रक सौंपकर सूचना संकुल भवन के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र गति देने की मांग की।

पत्रकार संगठन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता नें कहा कि जनपद के पत्रकार पिछले कई वर्षों से सूचना संकुल भवन के निर्माण की मांग उठा रहे हैं। पत्रकारिता गतिविधियों के सुचारू संचालन, सरकारी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और प्रशासन तथा मीडिया के बीच बेहतर समन्वय के लिए सूचना संकुल भवन की महती आवश्यकता है। इसके बावजूद वर्षों से प्रस्तावित यह परियोजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी है।

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में सूचना विभाग का स्थायी कार्यालय नहीं होने के कारण विभागीय कार्यों के साथ ही पत्रकारों को भी विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कलेक्ट्रेट परिसर के निकट सूचना संकुल भवन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया प्रस्तावित थी, लेकिन आवश्यक पत्राचार और प्रभावी पहल के अभाव में मामला आगे नहीं बढ़ सका। पत्रकारों ने कहा कि यदि समय रहते गंभीरता से प्रयास किए गए होते तो अब तक इस परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति हो चुकी होती।

पत्रक के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा भूमि चयन, प्रस्ताव तैयार करने और निर्माण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

संगठन ने उम्मीद जताई कि पंचायती राज मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाए गए पत्रक पर शासन स्तर से सकारात्मक पहल होगी। अब निगाहें मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी होने वाले आदेश-निर्देश पर टिकी हैं। इस अवसर पर यूनाइटेड मीडिया के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता के साथ राजेश यादव, उपेन्द्र यादव, उर्फी रिजवी,अविनाश कुमार, बीएन तिवारी और कमांडर आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page