‼️गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को!..मिली सौगात,ओमप्रकाश राजभर ने साधा सपा पर निशाना‼️
- alpayuexpress
- 13 hours ago
- 2 min read
‼️गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को!..मिली सौगात,ओमप्रकाश राजभर ने साधा सपा पर निशाना‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर मंगलवार 8-9-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कई तरह की सौगात देने की घोषणा किया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹500000 का कैशलेस इलाज के साथ ही महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के साथ ही महिला कार्यकर्ताओं के साड़ी का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजना और कुपोषित से सुपोषित करने वाली आंगनबाड़ियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया और इसको लेकर गाजीपुर के राइफल क्लब में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री एवं प्रकाश राजभर रहे।
अखिलेश यादव के द्वारा अब लाल रंग के गमछे की जगह पर नीला गमछा लगाए जाने पर ओमप्रकाश राजभर ने तंज करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी टोपी भी नीला कर लेनी चाहिए उन्हें शायद पता नहीं की 8 महीना पहले मैं राष्ट्रीय सुहेलदेव सी बनाया है और उसमें एक लाख लोग शामिल हुए हैं और उनका भी ड्रेस एकदम से नीला है ऐसे में अखिलेश यादव का मुकाबला करने के लिए हमारे पास लंबी फौज है।
अखिलेश यादव ने आज तावडे पर तंज करते हुए वीडियो में पी का मतलब पागल कहा इस मामले पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि वह पी का मतलब पागल कर रहे हैं तो उनके पड़ा का मतलब अब हो गया पी से पहली बार डी से दूसरी बार और ए से अबकी बार 2027 में हारेंगे पहली बार 17 में हर दूसरी बार 22 में हारेंगे और अबकी बार 27 में हारेंगे। सहारनपुर के मामले पर ओमप्रकाश राजभर ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अब वहां फतिया पढ़ने जा रही है क्योंकि सरकार ने कोर्ट का पालन किया है जब कोर्ट ने नोटिस दिया तब समाजवादी पार्टी को चिंता नहीं हुई थी कांग्रेस को भी चिंता नहीं हुई थी और अब मस्जिद गिरा दी गई है तो सपा और कांग्रेस वहां पर फतिया पढ़ने के लिए जा रहे हैं।
वही पुरातात्विक महत्व के अनुसार कुएं की उम्र ढाई सौ से 300 साल पूर्व की बताई जा रही है इस पर उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी मंदिर पहले बना हुआ करता था उसके बगल में कुआं होती थी और अब जांच हो रही है कितने साल पहले कुआं कैसे बनी थी और उसे पर मस्जिद कैसे बन गई थी।
इकरा हसन के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इकरा आसान झूठ बोल रही है कोर्ट ने 24 घंटे का टाइम दिया था की मस्जिद को गिरकर हमें सूचना दीजिए और नहीं गिरने पर तलब किया जाएगा इसलिए प्रशासन के लोगों ने कार्रवाई कर उसे ध्वस्त किया था।





Comments