‼️महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटीं मनोरमा!..बैंकिंग योजनाओं से बदल रहीं जिंदगी‼️
- alpayuexpress
- 7 hours ago
- 3 min read
‼️महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटीं मनोरमा!..बैंकिंग योजनाओं से बदल रहीं जिंदगी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर मंगलवार 8-9-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए आजीविका मिशन की तरफ से महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है ऐसे में गाजीपुर की बात करें तो गाजीपुर में भी महिलाएं अपने-अपने समूह बनाकर आज मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और वह खुद के साथ ही अब अपने परिवार को भी मजबूत कर रही हैं ऐसी ही एक महिला मनोरमा देवी जो गाजीपुर के यूनियन बैंक आफ इंडिया नंदगंज ब्रांच में बैंक सखी के रूप में लखपति दीदी के रूप में साल 2021 से काम करते हुए आज जनपद में TOP TEN ME प्रथम स्थान बनाया और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का गौरव भी प्राप्त कर चुकी है।

गाजीपुर के नंदगंज ब्रांच के यूनियन बैंक आफ इंडिया के ब्रांच में काउंटर पर बैठकर महिलाओं को डील करती हुई यह महिला मनोरमा देवी है जो स्वयं सहायता समूह में बैंक सखी और लखपति दीदी के रूप में काम करती हैं और खुद भी आत्मनिर्भर होने के साथ ही साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है इसके लिए वह गांव-गांव घूम कर महिलाओं को जागरुक करते हुए उन्हें स्वयं सहायता स्वयं बनाने के लिए प्रेरित करती हैं और यहां पर बैंक में बैठकर उनके कागजात को इकट्ठा कर कर उनके समूह को लोन दिलाने या फिर सीसीएल करने का कार्य लगातार कर रही है उनसे बात की गई तो बताया कि साल 2021 में जब उन्होंने बैंक सखी के रूप में काम करना शुरू किया था तब उनके ब्रांच में मात्र 28 समूह को लोन बैंक के द्वारा किया गया था लेकिन उसके बाद उन्होंने काम करना आरंभ किया और अब तक लगभग ढाई सौ से ऊपर स्वयं सहायता समूह को लोन कराकर महिलाओं को उनके व्यवसाय में आत्मनिर्भर बनाई हुई है इतना ही नहीं वह बैंक के द्वारा दिए गए लोन को महिलाओं से बिजनेस करने और फिर उसकी किस्त समय से जमा करने के लिए भी लगातार प्रोत्साहित करती रहती हैं उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने लगभग 300 ग्रुपों को सीसीएल भी कर चुकी हैं जिसमें से करीब 3 लाख के सीसीएल वाले ग्रुप लगभग डेढ़ सौ के आसपास है वही 6 लाख के सीसीएल वाले करीब 12 हैं और आज अपने इन सब काम के बदौलत मनोरमा गाजीपुर जिला मुख्यालय से सम्मानित होते हुए मुख्यमंत्री के हाथों भी सम्मानित हो चुकी हैं और उनका एकमात्र उद्देश्य की जिस तरह से वह गरीबी से निकलकर यहां तक पहुंची हैं इस तरह से अन्य महिलाओं को भी उनका जीवन बेहतर करना है।
आजीविका मिशन के अधिकारियों की बात माने तो मनोरमा जो बैंक सखी के पद पर करत है जिसे ₹4000 प्रति माह का मानदेय मिलता है इसके अलावा उसने अपने समूह के माध्यम से लोन लेकर एक मुर्गी फार्म खोला जिससे वह सालाना करीब ढाई लाख रुपए की आय करती है इसके अलावा अपने पति को सीएम युवा योजना से लोन करा कर आटा चक्की भी अपने घर पर बैठाई है जिससे वह सालाना करीब डेढ़ लाख से 2 लख रुपए का होता है।
बैंक में आई हुई समूह की अन्य महिलाओं ने भी बताया कि वह मनोरमा दीदी के कार्यों से प्रभावित हुई और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और आज वह भी उन्हीं के माध्यम से बैंक से लोन लिया और अपना व्यवसाय कर खुद और अपने परिवार को आत्मनिर्भर बना रही हैं।
इस मामले पर बैंक मैनेजर आशीष कुमार यादव से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मनोरमा देवी जब से बैंक सखी के रूप में यहां पर कार्य को ज्वाइन किया है तब से उनकी सीसीएल को लेकर जो पेंडेंसी पहले हुआ करती थी वह अब नहीं के बराबर है और लगातार यह बेहतर काम करते हुए बैंक के व्यवसाय को भी बढ़ा रही है साथ ही साथ जो सरकार की योजनाएं योजना है उसे पर खरे उतरते हुए लगातार कार्य कर रही हैं।





Comments