top of page
Search

‼️चारपाई पर सो रहे किसान को सांप ने डंसा!..इलाज के दौरान मौत,घंटों चारपाई के पास बैठा रहा सांप‼️

  • alpayuexpress
  • 3 hours ago
  • 2 min read

‼️चारपाई पर सो रहे किसान को सांप ने डंसा!..इलाज के दौरान मौत,घंटों चारपाई के पास बैठा रहा सांप‼️

राहुल पटेल क्राइम रिपोर्टर

अगस्त रविवार 30-8-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर गांव में रविवार की भोर सर्पदंश की घटना में 56 वर्षीय किसान दिनेश यादव उर्फ बुआ की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक सांप के मौजूद रहने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई। जसदेवपुर निवासी किसान दिनेश यादव उर्फ बुआ गांव से करीब दो किलोमीटर उत्तर जसदेवपुर मोड़ के पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे स्थित अपने खेत में डेरा बनाकर रहते थे। बताया जाता है कि खेती-बारी की देखभाल के लिए वह अक्सर खेत पर ही रहते थे। रविवार की भोर करीब ढाई से तीन बजे के बीच वह डेरा परिसर में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने उनके हाथ की उंगली में डंस लिया। सांप के डंसने के बाद दिनेश यादव की हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हें उपचार के लिए रसूलपुर स्थित ख्रीस्त सेवाश्रम ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मऊ स्थित फातिमा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दिनेश यादव को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद भी परिजन चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बावजूद उन्हें झाड़-फूंक के लिए बिहार लेकर चले गए। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। समाचार लिखे जाने तक परिजन दिनेश यादव को लेकर बिहार गए हुए थे। इधर, घटना के बाद सबसे अधिक चर्चा उस सांप को लेकर रही, जिसने किसान को डंसा था। ग्रामीणों के मुताबिक सांप काफी देर तक दिनेश यादव की चारपाई के आसपास ही बैठा रहा। सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे वहां अफरा-तफरी और भय का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप को रेस्क्यू किया। वन क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार यादव ने बताया कि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों और आसपास के इलाकों में बरसात के मौसम में अक्सर सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। खेत में रहने वाले किसानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की गई है। घटना के बाद जसदेवपुर गांव में किसान दिनेश यादव की मौत को लेकर शोक का माहौल है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page