⭕घायल व्यापारी से मिले!..उद्योग व्यापार मंच अध्यक्ष राजेश जायसवाल,अस्पताल में इलाज की ली पूरी जानकारी
- alpayuexpress
- 11 hours ago
- 2 min read
‼️"व्यापारियों" से आर्थिक सहयोग की अपील‼️
⭕घायल व्यापारी से मिले!..उद्योग व्यापार मंच अध्यक्ष राजेश जायसवाल,अस्पताल में इलाज की ली पूरी जानकारी

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
मई गुरुवार 21-5-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच हंसराजपुर बाजार के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने अपने बाजार के घायल व्यापारी ओमप्रकाश राम से शेखर हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, भूतहिया टांड में मुलाकात की। उन्होंने घायल व्यापारी का कुशलक्षेम जाना और उनके उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी चिकित्सकों से प्राप्त की। डॉक्टर सी.एस. आजाद ने जानकारी दी कि ओमप्रकाश राम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी के L1, L2 और L3 में क्रैक पाया गया है। इसके अलावा उन्हें स्पाइन से संबंधित गंभीर समस्या भी है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज के इलाज में समय भी लगेगा और आर्थिक संसाधनों की भी आवश्यकता होगी। साथ ही उनके शरीर में ब्लड की कमी भी पाई गई है, जिसके कारण स्थिति और संवेदनशील बनी हुई है।
डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के उपचार का मुख्य विकल्प या तो ऑपरेशन है या फिर तीन माह का पूर्ण बेड रेस्ट, जो चिकित्सकीय निगरानी में आवश्यक होगा। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में खर्च को लेकर छूट प्रदान करने पर सहमति जताई, जिसके लिए राजेश जायसवाल द्वारा किए गए अनुरोध को स्वीकार किया गया।
राजेश जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच की एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी बाजार के किसी भी व्यापारी या जरूरतमंद व्यक्ति के साथ हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों के लिए यह एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में कार्य करेगा।
उन्होंने बाजार के अन्य व्यापारियों से भी अपील की कि वे इस प्रकार की मानवीय सहायता में आगे आएं। उन्होंने कहा कि किसी भी सहायता के लिए बड़ी राशि आवश्यक नहीं है, बल्कि 50 या 100 रुपये जैसी छोटी राशि भी किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में बड़ा योगदान दे सकती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि कोई व्यापारी ऑनलाइन सहयोग नहीं कर सकता, तो वह अपने साथी के माध्यम से सहायता राशि भेजकर इसकी सूचना दे सकता है। इस दौरान उन्होंने कुछ बड़े व्यापारियों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि सामाजिक कार्यों में आगे आकर वे एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं।
अंत में, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच की ओर से "अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज" के एमडी सूरज संतोष नाई और उनकी पत्रकार टीम को इस मानवीय पहल में आर्थिक एवं वैचारिक सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया गया। इसे एक सामाजिक सराहनीय कदम बताते हुए कहा गया कि "अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज" ने यह साबित किया है कि वह केवल समाचार माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ खड़े होने वाला एक सामाजिक सहयोगी भी है।





Comments