top of page
Search

⭕ग्राम प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप!..25 लाख के भुगतान के सबूत लेकर शिकायतकर्ता पहुँचा डीएम दरबार

  • alpayuexpress
  • 9 hours ago
  • 2 min read

‼️डीएम साहब!...अधिकारियों ने दे दी भ्रष्टाचार को क्लीन चिट‼️

⭕ग्राम प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप!..25 लाख के भुगतान के सबूत लेकर शिकायतकर्ता पहुँचा डीएम दरबार

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई गुरुवार 14-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सादात ब्लॉक की रामचरणपुर ग्राम पंचायत में हुई जांच रिपोर्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों की जांच पर सवाल उठाते हुए ग्राम प्रधान पर करोड़ों के आसपास के वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं और जिलाधिकारी से दोबारा जांच की मांग की है। मामले में शिकायतकर्ता शिवम सिंह ने पहले लगभग 18 बिंदुओं पर ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की थी। इसके बाद वर्ष 2025 में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट में सभी मामलों को “ऑल इज वेल” बताते हुए ग्राम प्रधान को क्लीन चिट दे दी गई।

लेकिन जब शिकायतकर्ता ने जांच रिपोर्ट हासिल की, तो उन्होंने उसमें कई गंभीर विसंगतियां पाए जाने का दावा किया। उनका कहना है कि रिपोर्ट में यह दर्शाया गया है कि किसी प्रकार का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि उनके पास इसके विपरीत पक्के दस्तावेज और सबूत मौजूद हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब 25 लाख रुपये के गलत भुगतान के प्रमाण उनके पास हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि लगभग 19 लाख रुपये का भुगतान हैंडपंप रिबोर के नाम पर किया गया है, जबकि वास्तविक कार्य की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत किए गए भुगतान ग्राम प्रधान और उनके परिजनों के खातों में भेजे गए हैं, जो गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है।

इन सभी तथ्यों को आधार बनाते हुए शिकायतकर्ता शिवम सिंह ने एक बार फिर जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पहले की जांच सही तरीके से नहीं की गई और वास्तविक तथ्यों को नजरअंदाज किया गया।

अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या रामचरणपुर ग्राम पंचायत की यह जांच दोबारा खोली जाएगी या नहीं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page