top of page
Search

‼️ग्राम प्रधान पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला!..सोशल मीडिया हो रहा वीडियो वायरल‼️

  • alpayuexpress
  • 9 hours ago
  • 1 min read

‼️ग्राम प्रधान पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला!..सोशल मीडिया हो रहा वीडियो वायरल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल शनिवार 18-4-2026

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर से है जहां पर सैदपुर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव से है जहां के रहने वाले हरिकेश गुप्ता जो गांव के ग्राम प्रधान भी है जिसके चलते लोगों के सुख-दुख में रहना और उनके बुलाने पर पहुंचना ही प्राथमिकता रहता है और इसी के तहत 17 अप्रैल को हरकेश गुप्ता को गांव के ही राजेश यादव के द्वारा फोन कर बुलाया गया और वह जैसे ही वहां पहुंचे पहले गाली गलौज किया गया फिर उनके ऊपर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया और इसी दौरान एक व्यक्ति के द्वारा ग्राम प्रधान के पैर में फ़ावड़ा से भी जानलेवा हमला किया गया किसी तरह से हरिकेश बच कर अपनों के पास पहुंचे और पूरी कहानी बताई जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें सैदपुर थाने पहुंचा जहां पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया और फिर उन्हें इलाज के लिए गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में एडमिट कराया जहां पर आज उनका हाल-चाल और कुशलक्षेम जानने के लिए मद्धेशिया वैश्य समाज का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और उन लोगों ने आश्वासन दिया कि आप अकेले नहीं है बल्कि आपके साथ पूरा समाज है जब भी जरूरत पड़ेगी समाज के लोग आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार रहेंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page