top of page
Search

‼️गोपीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज!..अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, नोटिस जारी‼️

  • alpayuexpress
  • 12 hours ago
  • 2 min read

‼️गोपीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज!..अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, नोटिस जारी‼️

नेहल अली ब्यूरो चीफ

मई रविवार 24-5-2026

भदोही:- ख़बर भदोही ज़िले से है जहां पर कस्बा गोपीगंज में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य बाजार, मिर्जापुर तिराहा तथा सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई। दिनांक 23 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई गोपीगंज बाजार क्षेत्र में की गई। अभियान में एसडीएम ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, थाना प्रभारी गोपीगंज, नगर पालिका परिषद गोपीगंज की टीम तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

संयुक्त टीम ने मुख्य बाजार और सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों, टीन-शेड, अस्थाई ढांचे तथा सड़क तक बढ़ाए गए सामान को श्रमिकों की सहायता से हटवाया। इसके साथ ही सड़क पर खड़े अवैध ठेले और रेहड़ी संचालकों को भी हटाकर मार्ग को आम जनता और पैदल यात्रियों के लिए खाली कराया गया।

प्रशासन द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। नगर पालिका और प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर लाल निशान लगाए गए हैं तथा चेतावनी दी गई है कि सभी व्यापारी निर्धारित सीमा के पीछे ही रहें। अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस जारी करते हुए आगामी मंगलवार तक आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम ज्ञानपुर और ईओ गोपीगंज नगर पालिका ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने कस्बावासियों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गोपीगंज को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी को नियमों का पालन करना होगा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page