top of page
Search

⭕गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में!..गोली से घायल युवक का 12 घंटे बाद भी नहीं हुआ इलाज,परिजनों ने किया हंगामा

  • alpayuexpress
  • 12 hours ago
  • 2 min read

‼️मेडिकल कॉलेज के!..प्रिंसिपल आनंद मिश्रा के बड़े-बड़े दावे हुए फेल‼️


⭕गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में!..गोली से घायल युवक का 12 घंटे बाद भी नहीं हुआ इलाज,परिजनों ने किया हंगामा

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल शनिवार 18-4-2026

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां आज दिन शनिवार को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में गोली से घायल एक युवक का 12 घंटे बाद भी नहीं हुआ इलाज जिसके कारण मरीज की हालत गंभीर होने लगी युवक की हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज में हंगामा करने लगे वहीं पत्रकारों से बात करते हुए घायल युवक के पिता ने बताया कि कल रात्रि 2:00 बजे घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में लाया गया। वहीं सुबह बताया गया की एक्स-रे कराने के बाद जो गोली अंदर फसी है उसको निकाली जाएगी लेकिन अब तक दोपहर 2:00 बजे तक कोई इलाज नहीं मिलने से मेरे बच्चे की तबीयत अब काफी खराब हो रही है यहां हम लोगों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है केवल सुबह से इधर-उधर हम लोगों को दौड़ाया जा रहा है जिससे हम लोग काफी परेशान हो चुके हैं। यहां किसी तरह का इलाज हमारे बच्चे को नहीं मिल रहा है। वही इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आनंद मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में है और घायल युवक की पूरी तरह से इलाज किया गया है मामला क्रिटिकल होने के कारण अभी तक गोली नहीं निकल पाई है घायल युवक को बेच्चू ट्रामा सेंटर के लिए भेजा गया है जहां पर अच्छे डॉक्टर के देखरेख में उसका इलाज कराया जाएगा। तो वहीं आपको बता दें कि यह पूरा मामला क्या है आईए जानते हैं।

जमानियाँ थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव में जनरेटर न देने पर एक युवक को गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही दबंग वीरबहादुर सिंह ने पड़ोसी इमामुद्दीन के घर जाकर महिलाओं से जबरन जनरेटर की मांग की थी। मना करने पर आरोपी इस कदर भड़क गया कि उसने रास्ते में इमामुद्दीन को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच जब उनका बेटा दिलनवाज बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने आव देखा न ताव और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीधे फायरिंग कर दी। जान से मारने की नीयत से चलाई गई गोली दिलनवाज के दाहिने हाथ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी, तो आरोपी अपनी पल्सर मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। वहीं घायल युवक को गंभीर हालत में जमानिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया तो वहीं युवक की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया था। । वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page