top of page
Search

‼️गाजीपुर में सरकारी योजनाओं से!..युवाओं और महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार‼️

  • alpayuexpress
  • 17 hours ago
  • 2 min read

‼️गाजीपुर में सरकारी योजनाओं से!..युवाओं और महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त मंगलवार 25-8-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की ओर से संचालित स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आ रही है। गाजीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लीडिंग बैंक के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने में अहम योगदान दे रहा है। बैंक के सहयोग से बड़ी संख्या में युवाओं, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

पिछले वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री युवा योजना, उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री योजना, एक जिला एक उत्पाद (ODOP) सहित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं में बैंकों ने निर्धारित लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री युवा योजना में 1700 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 1779 युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया। इससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए।

इसी तरह स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 2800 समूहों को सीसीएल ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बैंकों ने लक्ष्य को पार करते हुए करीब 3400 महिला स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल ऋण उपलब्ध कराया। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपने छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली। एक जिला एक उत्पाद योजना में भी बैंक का प्रदर्शन बेहतर रहा। नौ उद्यमियों को ऋण देने के लक्ष्य के मुकाबले 13 उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं में भी बैंकों ने 100 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल किया।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 1850 युवाओं के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 500 युवाओं के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। लीडिंग बैंक मैनेजर राजदेव कुमार ने बताया कि सरकार की योजनाओं को लेकर बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जाए। योग्य आवेदकों को समय से ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना बैंक की प्राथमिकता है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page