top of page
Search

⭕गाजीपुर में गिनाई गई विकास की उपलब्धियां!..मंत्री रविंद्र जायसवाल बोले-बदली जिले की तस्वीर

  • alpayuexpress
  • 11 hours ago
  • 2 min read

‼️"मोदी सरकार के 12 साल"‼️

⭕गाजीपुर में गिनाई गई विकास की उपलब्धियां!..मंत्री रविंद्र जायसवाल बोले-बदली जिले की तस्वीर

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शनिवार 13-6-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूर्ण हो चुके हैं जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल को भी पीछे कर दिया है ऐसे में अब सरकार के द्वारा सेवा संस्कार सुशासन एवं सम्मान की थीम पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक जनपद में सरकार की गिनाई जा रही है और इसी उपलब्धि को गिराने के लिए आज उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल गाजीपुर पहुंचे और उन्होंने गाजीपुर जनपद में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा किए गए एक-एक कार्यों को बड़े ही बारीकी से बताया और यह भी बताया कि इन विकास कार्यों के होने से गाजीपुर के आम जन जीवन पर कितना असर पड़ा उन्होंने बताया कि 23 349 करोड़ की लागत से करीब 340 किलोमीटर की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाई गई जो गाजीपुर से लखनऊ तक को जोड़ती है .इसके अलावा 3647 करोड़ की लागत है वाराणसी से गोरखपुर तक फोरलेन हाईवे का निर्माण जो 2021 में पूर्ण करते हुए गाजीपुर के 51 गांव को फोर लाइन से जोड़ा गया .उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण मोहम्मदाबाद तहसील में 180 हेक्टेयर की भूमि को अधिकृत किया गया. 2756 करोड़ की लागत से ग्रामीण जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2196 राजस्व ग्रामों में कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें से 818 राजस्व गांव में कार्य को पूर्ण किया जा चुका है। 227 करोड़ की लागत से जनपद में मेडिकल कॉलेज का निर्माण के साथ ही 29 करोड़ की लागत से 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 154 करोड़ की लागत से गाजीपुर सीवरेज योजना का निर्माण कार्य 57 करोड़ की लागत से 12 पंप नहर जीर्णोद्धार परियोजना 13 करोड़ की लागत से देवकली पंप नहर जीर्णोद्धार परियोजना के साथ ही जनपद में सैकड़ो काम कराए गए जो भारत सरकार के विकास योजनाओं से जुड़ा हुआ है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page