top of page
Search

⭕गाजीपुर पहुंचे मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु' की!..ई-रिक्शा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 3 min read

‼️भाजपा का दो दिवसीय महाप्रशिक्षण शिविर शुरू‼️

⭕गाजीपुर पहुंचे मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु' की!..ई-रिक्शा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई रविवार 17-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से गाजीपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालू रहे उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी का ध्वजारोहण करके किया और उसके पश्चात पार्टी के उत्पत्ति काल से लेकर अब तक का एक प्रदर्शनी भी लगाया गया जिसे उन्होंने अवलोकन किया अवलोकन करने के पश्चात मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर वंदे मातरम के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

वही इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि यह एक महा अभियान है जो पूरे प्रदेश में चल रहा है पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान और उसी कड़ी में आज गाजीपुर में यह प्रशिक्षण शुरू हुआ है पार्टी के जो हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण है उन्हें समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण में और वर्गों में बहुत कुछ जानने और सुनने का अवसर मिलता है सरकार का काम जिसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं की है और इस तरह के बैठकों में उन्हें प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है।

प्रधानमंत्री के अपील फ्यूल बचत के मामले पर कहां की मोदी जी के अपील के बाद लोगों में अब जागरूकता आई है और लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक प्रयोग कर रहे हैं अब एक-एक गाड़ी में पांच पांच विधायक बैठकर जा रहे हैं। लोग ई रिक्शा जैसे वाहनों का भी उपयोग शुरू कर दिया है ऐसे में हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री के अपील के बाद पूरे देश में एक जागरूकता आ गई है और अब आपको गाड़ियों का रेला कम नजर आ रहा होगा। कार्यक्रमों में कटौती कर दी गई और जो कार्यक्रम हो रहे हैं वह वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है और ऐसे में पहले से जो आवश्यक है उन्हें छोड़कर सारे कार्यक्रम को मना कर दिए गए हैं। वहीं अब छोटे और बड़े उद्योग अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम हो को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं ऐसे में आने वाले कल के लिए देश जिस प्रकार से तैयार हो रहा है ऐसे में हम लोग हर तरह से सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं।

एक तरफ मंत्री जी पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर नसीहत दे रहे थे लेकिन खुद आधा दर्जन गाड़ी के काफिले के साथ गाड़ियां भी शामिल रहे इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहां के अलग-अलग लोग थे मेरे काफिले में मात्र तीन गाड़ियां थी हम सभी लोगों ने अपने-अपने काफिले को हाफ कर दिया है यहां तक की अपने एस्कॉर्ट में भी कमी कर दिया है और आगे और भी मिनिमाइज करने के बारे में सोच रहे हैं और अपने शहर में रहने पर इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि परिवर्तन कोई दिखावा नहीं है बल्कि लोग सुरक्षा से और अपने मन से इस काम में आगे बढ़ रहे हैं। वही अखिलेश यादव के पीडीए के सवाल पर कहा कि वह बहुत दिनों से लोगों को सुना रहे हैं और प्रदेश में भी पिछले 9 सालों मैं योगी सरकार की दो पारिया पूरी होने जा रही हैं और तीसरी पारी भी सामने आएगी देखिएगा ऐसे में वह अपना रोना रोते रहेंगे और हम अपना काम करते रहेंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page