‼️गाजीपुर का स्वास्थ्य शिविर प्रदेश के बड़े शिविरों में शामिल:-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक‼️
‼️गाजीपुर का स्वास्थ्य शिविर प्रदेश के बड़े शिविरों में शामिल:-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर शनिवार 26-9-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सेवा संकल्प अभियान जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलाया जाना है और इसी अभियान के तहत गाजीपुर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहे जिन्हें आज हवाई मार्ग से गाजीपुर के अंधऊ हवाई पट्टी पर उतरना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह हवाई मार्ग से ना जाकर वाराणसी से सड़क मार्ग से करीब अपने तय कार्यक्रम से डेढ़ घंटे लेट पहुंचे और उन्होंने गाजीपुर लेट पहुंचने का कारण भी सबसे पहले मंच से लोगों को बताया।
बता दे की गाजीपुर के इस स्वास्थ्य शिविर में मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल से लेकर एम्स बीएचयू हेरिटेज और अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थान के बड़े डॉक्टर गाजीपुर के इस स्वास्थ्य तस्वीर में लोगों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ ही उन्हें दवा भी उपलब्ध कराएंगे साथ ही इस शिविर में नॉर्मल सर्जरी भी कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर उत्तर प्रदेश का यह सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर में शुमार हो गया है क्योंकि जिस तरह के डॉक्टर यहां पर आए हैं उसे तरह के डॉक्टर अभी तक प्रदेश के किसी भी स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम स्वास्थ्य शिविर के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के राजनीतिक जिसमें अखिलेश यादव की रायबरेली पीडीए रथ यात्रा के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी खुलकर बोला इसके अलावा उन्होंने गाजीपुर के पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधा देने का भी वादा किया





Comments