‼️गाजीपुर का लाल चमका दुनिया में!..सांसद अफजाल अंसारी ने सूर्यकुमार यादव के गांव पहुंच जताया गौरव‼️
- alpayuexpress
- Apr 6
- 2 min read
‼️गाजीपुर का लाल चमका दुनिया में!..सांसद अफजाल अंसारी ने सूर्यकुमार यादव के गांव पहुंच जताया गौरव‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
⭕देश के मालिक अपने देश की समस्याओं को तिलांजलि देकर के अमेरिका के सामने नतमस्तक हो चुके हैं
अप्रैल सोमवार 6-4-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सांसद अफजाल अंसारी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर पहुंच कर उनके दादा विक्रम यादव से मुलाकात किया इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मिट्टी के लाल ने लोहा मनवा दिया और भारत का मान सम्मान बुलंदियों पर पहुंचा दिया और उन्ही खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए हम उनके गांव पहुंचे थे युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि इस मिट्टी साबित करता है कि हमारे पास संसाधन नहीं है ऐसे में गाजीपुर में एक सपोर्ट कॉलेज हो मैं डंके की चोट पर कहता हूं की गाजीपुर स्पोर्ट के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम रोशन कर देगा इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजीपुर में यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स कॉलेज हमारा सुनहरा सपना है देखते हैं कब पूरा हो पता है।
वही गैस सिलेंडर की त्रासदी पर उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री मीडिया के माध्यम से जनता को बता रहे हैं कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है वही हमारे मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप लोग कहीं भी मत जाइए आपके घर पर गैस सिलेंडर पहुंच जाएगा वह इतने बड़े धर्मावतार हैं उनकी बात झूठी कैसे हो सकती है और यदि उनकी बातें झूठी हैं तो जनता समय का इंतजार करें।
गैस की कमी के चलते अब लोग अपने घर को पलायन कर रहे हैं बावजूद उसके ट्रेन की टिकट भी नहीं मिल रही है इस पर उन्होंने कहा कि भगदड़ मची हुई है और आज कोरोना वाली स्थिति आ चुकी है बड़े शहरों में भगदड़ मची हुई है रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गरीब मजदूर का बेटा है। बड़े शहरों में गया था कमाने के लिए लेकिन अब उन्हें वहां पर रोटी नहीं मिल रही है ऐसे में यह स्थिति तत्काल नियंत्रण में नहीं आई तो कोरोना के समय जो भयावह स्थिति देखा गया था इस तरह का दृश्य फिर से उत्पन्न हो सकता है ऐसे में झूठ बोलने से काम नहीं चलेगा लेकिन देश के मालिक अपने देश की समस्याओं को तिलांजलि देकर के अमेरिका के सामने नतमस्तक हो चुके हैं जैसे अमेरिका कहता है वैसा हमारे देश के प्रधानमंत्री कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत का अनाज अमेरिका के मंडी में जाएगा तो कोई टैक्स नहीं लगेगा और विदेश में पैदा होने वाला अनाज भारत की मंडी में आएगा तो 18 परसेंट टैरिफ देना होगा यह शुद्ध रूप से देश के किसानों के हितों के विपरीत है लेकिन हमारे देश के मालिक ने हस्ताक्षर कर दिया है।





Comments