‼️गाज़ीपुर में सम्मानित हुए पूर्व राज्यपाल!..बोले,गृह जनपद का सम्मान जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि‼️
- alpayuexpress
- Apr 6
- 3 min read
‼️गाज़ीपुर में सम्मानित हुए पूर्व राज्यपाल!..बोले,गृह जनपद का सम्मान जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल सोमवार 6-4-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सैदपुर तहसील के मलिकपुर गांव में जन्म लेने वाले कलराज मिश्रा जो शिक्षा के वक्त ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और फिर 1977 में जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और 1979 में जनता युवा मोर्चा के पहले निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 1978 से 1984 तक राज्यसभा और 1986 से 2001 तक विधान परिषद और 2001 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य के साथ ही उत्तर प्रदेश और केंद्र में मंत्री के साथ ही हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल पद की भी शोभा बढ़ा चुके हैं ऐसे ही महान विभूति को आज गाजीपुर की सामाजिक संस्था साहित्य चेतना समाज के द्वारा आज गाजीपुर गौरव से सम्मानित किया गया और अपने गृह जनपद में अपने लोगों के बीच सम्मान पाकर आज पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र काफी आनंदित नजर आए।
अपने सम्मान से अभिभूत होते हुए उन्होंने बताया कि अपने गृह जनपद में सम्मान पाना अपने आप में काफी अचंभित करने वाला होता है सामान्य तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले लोग इस तरह से सम्मानित नहीं हो पाए क्योंकि जो भावनात्मक लगाव गृह जनपद से होना चाहिए वह कम हो जाता है हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि मैं गाजीपुर जनपद से कोई चुनाव नहीं लड़ा और ना ही मैं यहां का कभी प्रतिनिधि रहा हूं हालांकि संगठन के तौर पर मैं यहां पर काम जरूर किया हूं। उन्होंने इस सम्मान को बहुत विशेष सम्मान बताया ऐसे में जो अपने गृह जनपद का सम्मान प्राप्त कर लिया वह किसी भी स्तर का सम्मान प्राप्त कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में 33 फ़ीसदी महिला आरक्षण पर बयान देते हुए कहा कि इस बिल को पास करने के लिए सदन में तीन दिनों की अलग से बहस के लिए व्यवस्था की गई है इस पर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जल्दी से जल्दी प्राप्त कर सके इसी को लेकर यह कदम है और लोकसभा और राज्यसभा से इसे प्राप्त करके महिलाओं को एक उचित सम्मान दिला सके।
वही अखिलेश यादव ने कहा कि जब गिनती ही गलत है तो आरक्षण कैसे मिलेगा इस पर उन्होंने कहा कि इस बयान पर मैं कोई उत्तर नहीं देना चाहता हूं मुझे संवैधानिक संस्थाओं पर पूर्ण रूप से विश्वास है और उन्हें भी सम्मान रखना चाहिए और सभी राजनीतिक दल के नेताओं को बात करनी चाहिए और ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए जिससे कि उनका अपमान होना चाहिए।
सीएम योगी का बयान की अब लोग डकैतों को दुत्कार रहे हैं इस मामले पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना विचार व्यक्त किया है जिस तरह से वह काम कर रहे हैं उनकी उन्होंने ऐसा रहना किया है।
मेरठ में एटीएस का खुलासा गजवा ए हिंद बनाने का किया इस मामले पर उन्होंने कहा कि कुछ ताकते जो लगी है जो हिंदुस्तान के बदलते हुए स्वरूप को बिगाड़ने में कामयाब हो आपने देखा होगा कि पिछले दिनों डॉक्टर के रूप में कुछ आतंकवादियों को प्रोत्साहित किया गया था आपने देखा होगा कि कई लोग देश में उपद्र कर रहे थे गांव में भारतीय संस्कृति और सनातन को लेकर अनर्गल प्रलाप भी किया जा रहे हैं जो यह बताती है कि ऐसी ताकते सक्रिय है जो भारत को आगे बढ़ना नहीं देखना चाहते। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अब कोलकाता पर हमला करने की धमकी दिया इस पर उन्होंने कहा वह कई जगह कर कर देख चुके हैं और आगे भी करके देख ले।





Comments