top of page
Search

गाज़ीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने ली परेड की सलामी!...पुलिस लाइन में हो रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्

  • alpayuexpress
  • Nov 17, 2023
  • 1 min read

गाज़ीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने ली परेड की सलामी!...पुलिस लाइन में हो रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर दिनांक 17 नवम्बर 2023 को गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई तथा इसके बाद गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया।इसके बाद गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा विभिन्न थानों से आई हुई पुलिस की गाड़ियों का निरीक्षण कर उनमें रखे गए सुरक्षा संबंधी उपकरणों को चेक किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा डॉयल 112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर गाड़ियों का रिस्पांस टाइम जाना गया। गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं का तथा पुलिस लाइन में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page