⭕गरीब बेटी के ‘कन्यादान’ में भी आगे आए पंचम सिंह!..आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की बेटी का कराया विवाह
- alpayuexpress
- 10 hours ago
- 2 min read
‼️गांव के सर्वांगीण विकास के साथ...‼️
⭕गरीब बेटी के ‘कन्यादान’ में भी आगे आए पंचम सिंह!..आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की बेटी का कराया विवाह

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
मई शुक्रवार 15-5-2026
ग़ाज़ीपुर:-खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत यूसुफपुर क्षेत्र मनिहारी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह एक बार फिर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। गांव के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत पंचम सिंह न केवल मूलभूत सुविधाओं के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सुख-दुख में भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत के निवासी जयप्रकाश गुप्ता, जो मुंबई में रहकर रिक्शा चलाते हैं, अपनी तीन बेटियों और परिवार का किसी तरह पालन-पोषण कर रहे हैं। घर पर उनकी पत्नी मनरेगा जॉब कार्ड के तहत मजदूरी कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाती हैं। सीमित आय के कारण बेटी की शादी की चिंता लगातार परिवार को सता रही थी।
बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के चलते जयप्रकाश गुप्ता अपनी बेटी रोशनी की शादी के लिए पर्याप्त धनराशि जुटाने में असमर्थ थे। ऐसे कठिन समय में उन्होंने मुंबई से फोन कर अपनी पीड़ा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह को बताई। गरीब पिता का दर्द समझते हुए पंचम सिंह ने न केवल एक योग्य वर की तलाश में मदद की, बल्कि शादी के आयोजन और बेटी को दिए जाने वाले उपहारों में भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
दिनांक 14 मई 2026 को मारकंडेय धाम कैथी में रोशनी और मिथिलेश का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं अग्नि के सात फेरों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। विवाह समारोह में गीत-संगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच दोनों परिवारों ने खुशी का इजहार किया।
समारोह में सैकड़ों की संख्या में बाराती और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह के साथ राजेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी जखनियां विधायक बेदी राम, विनोद सिंह, रामअवतार सिंह, अशोक दुबे, हरेंद्र कुशवाहा, लक्ष्मण पांडे “सफारी बाबा” तथा मूलचंद “मासूम” सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां लोग केवल अपने स्वार्थ तक सीमित रहते हैं, वहीं पंचम सिंह गरीब और असहाय परिवारों के लिए सहारा बनकर समाज में नई मिसाल कायम कर रहे हैं।





Comments