⭕खेल,संस्कृति और स्वास्थ्य पर बोले पीएम मोदी!..सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 2 min read
‼️मन की बात के 134वें एपिसोड में..‼️
⭕खेल,संस्कृति और स्वास्थ्य पर बोले पीएम मोदी!..सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून सोमवार 1-6-2026
ग़ाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर मन की बात लोगों के साथ करते हैं और इस मन की बात में वह तमाम तरह के मुद्दे कुछ यादों को ताजा करते हैं जो उनके साथ घटित हुई है आज उन्होंने 134 वे मन की बात किया जिसे गाजीपुर में भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने सुना किसी कड़ी में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत अपने आवास पर मोदी के मन की बात को सुना इस बारे में जब मीडिया ने उनसे बात किया तो उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात की 134 से एपिसोड में अपने मन की बात किया है और बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनकी मन की बात को सुना है उन्होंने कार्यक्रम के प्रारंभ में ही देश के खिलाड़ियों के बारे में बात किया जिसे सुनने के बाद खिलाड़ियों में जोश और ऊर्जा उत्पन्न हुई है उन्होंने बताया कि मोदी जी छोटी छोटी बातों का भी इस कार्यक्रम के माध्यम से जिक्र किया करते हैं और इस बातों में इस भीषण गर्मी में देश के नागरिक कैसे अपना बचाव करें इस बारे में भी उन्होंने बताया कि आज के समय में पेय पदार्थ पर ज्यादा ध्यान दें और अपनी इसी तरह की बातों से वह देश के नागरिकों का दिल छू लेते हैं इस दौरान उन्होंने देश के ऐतिहासिक ताम्रपट पटि्टकाओं के बारे में भी बात किया इन सब बातों को देखते हुए देश के नागरिकों को लगता है कि हमारे पास आज एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के साथ साथ छोटी बड़ी चीजों का जिक्र करते हैं जो हमारी जिंदगी और सेहत पर बड़ा असर डालती है।





Comments