top of page
Search

‼️खेत की रखवाली कर रहे किसान की!..बिजली की चपेट में आने से हुई मौत,मचा कोहराम‼️

  • alpayuexpress
  • Jun 5
  • 1 min read

‼️खेत की रखवाली कर रहे किसान की!..बिजली की चपेट में आने से हुई मौत,मचा कोहराम‼️

राहुल पटेल क्राइम रिपोर्टर

जून शुक्रवार 5-6-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भांवरकोल स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात खेत में पशु हांकने गए किसान की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरपुर खुर्द गांव निवासी 40 वर्षीय बबलू यादव पुत्र स्व. केसर यादव गांव के बाहर स्थित एक इंटर कॉलेज के बगल में मक्का खेती किए हुए हैं।खेत में पड़े किसी पशु को भगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई ।इस बात की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह हुई जब वह खेत की तरफ गए तो देखे की बबलू खेत में गिरे पड़े हैं। आनन फानन में इसकी सूचना परिजनों को दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को घर लाया और पुलिस को सूचना दी।मृतक बबलू तीन भाई थे और उनकी तीन पुत्री और एक पुत्र बताया जा रहा है।घटना के बाद परिजनों का आरो रोकर बुरा हाल है।उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।अन्य आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है ।

वही संबंध में मोहम्मदाबाद विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है अवर अभियंता से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page