⭕खुद लौटे तो नहीं होगी कार्रवाई!..अमित शाह के बयान का सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया समर्थन
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 2 min read
‼️घुसपैठियों को देश छोड़ने का मौका..‼️
⭕खुद लौटे तो नहीं होगी कार्रवाई!..अमित शाह के बयान का सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया समर्थन

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई शनिवार 30-5-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अमित शाह का बयान घुसपैठिया अपने देश लौट जाए खुद वापस गए तो नहीं होगी कानूनी कार्रवाई इस मामले पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह को देश ही नहीं विदेश में भी लोग चाणक्य की भूमिका में याद करते हैं ऐसे में पश्चिम बंगाल ही नहीं देश में कहीं भी घुसपैठिये हो उन्हें देश से बाहर निकाल कर देश को सुरक्षित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है ऐसे में गृह मंत्री जी का जो यह बयान आया है वह सद्भावना पूर्ण बयान है ऐसे में जो अपने आप चला जाए उन पर कोई विधि कार्रवाई नहीं होगी और उनके इन बातों को सुनकर घुसपैठी अब खुद देश से बाहर चले जा रहे हैं।
रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच पर अजीत डोभाल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया नहीं चलेगा इस पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए मोदी जी संकल्पित है और इस आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने में जो भी रोड़ा बनेगा उसका एनडीए सरकार जमकर समाप्त करने का काम करेगी।
वही उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक निर्माण अधीन पुल गिरने से 6 लोगों की मौत के मामले पर कहां की यह बहुत ही दुखद घटना है और मृतकों के प्रति में शोक व्यक्त करती हूं सरकार इस मामले की जांच करेगी और जो भी दोषी होगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी।





Comments