‼️कोडीन कफ सिरप घोटाले में फरार!..आरोपी ने किया सरेंडर,सभी छह अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में‼️
- alpayuexpress
- 3 hours ago
- 1 min read
‼️कोडीन कफ सिरप घोटाले में फरार!..आरोपी ने किया सरेंडर,सभी छह अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून सोमवार 1-6-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कोडिन कफ सिरप मामले में नामजत 6 अभियुक्तों में जहां पांच जेल की सलाखों में है वही एक निलेश श्रीवास्तव फरार चल रहा था लेकिन आज उसने भी गाजीपुर न्यायालय में शक्ति सिंह की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बता दे की गाजीपुर के 6 फर्म के द्वारा करीब 12 लाख कोडिन कफ सिरप की खरीदारी तो किया गया था लेकिन बगैर कागजात के उसकी बिक्री भी कर दी गई थी जिसका लेखा-जोखा नहीं दिखा पाए थे जिसके बाद 6 फार्मो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें से एक सर्वंश वर्मा को गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था बाकी चार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था और लास्ट अभियुक्त निलेश श्रीवास्तव फरार चल रहा था आज उसने भी सरेंडर कर दिया जिसके बाद आप सभी अभियुक्त पुलिस के कस्टडी में हो गए हैं इस बात की जानकारी विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट रत्नाकर दुबे ने दिया।





Comments