‼️कोडीन कफ सिरप कांड!..कुर्की के डर से दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण,तीन अब भी फरार‼️
- alpayuexpress
- 22 hours ago
- 2 min read
‼️कोडीन कफ सिरप कांड!..कुर्की के डर से दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण,तीन अब भी फरार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई मंगलवार 5-5-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कोडिंग कफ सिरप मामला जिसमें गाजीपुर में 6 आरोपियों के खिलाफ करोड़ों रुपए के कोडिंग कफ सिरप के हेरा फेरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें एक आरोपी को पहले ही कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं पांच आरोपी लगातार फरार चल रहे थे जिस पर कोर्ट ने सख्त रूप अपनाते हुए कुर्की करने के निर्देश दिए थे और इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने भी सभी आरोपियों के घरों पर कुर्की करने की नोटिस चश्मा किया हुआ था ऐसे में आज दो आरोपियों ने कोर्ट में अचानक से सरेंडर कर दिया।

गाजीपुर में आज कोडीन कफ सिरप मामले में दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है, विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि कुर्की कार्रवाई के डर से ये दो आरोपी कोर्ट पहुंचे और एडीजी प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर कुर्की की कार्यवाही को रोकने के लिए गुहार लगाए।
गाजीपुर में नशा कारोबार से जुड़े कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सख्ती बढ़ने और कुर्की की कार्रवाई की तैयारी के बीच दो आरोपियों ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

इस मामले की पुष्टि करते हुए विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस रत्नाकर दुबे ने बताया कि आरोपी राहुल यादव और दयाराम सिंह ने आज न्यायालय में सरेंडर किया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में कार्रवाई चल रही थी और कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी। इसी कार्रवाई से बचने के लिए दोनों ने कोर्ट का रुख किया।
रत्नाकर दुबे के अनुसार, गाजीपुर कोतवाली में दर्ज इस मामले में कुल छह लोग आरोपी हैं। इनमें से एक आरोपी शुभम वर्मा पहले से ही जेल में बंद है, जबकि आज दो आरोपियों ने समर्पण कर दिया। वहीं तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनके खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा कर दी गई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि यह मामला कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा है। आरोपी इसके लेन-देन का कोई वैध हिसाब नहीं दे सके, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मामला बड़े स्तर के नशा कारोबार से संबंधित है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस पूरे नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं।





Comments