‼️कुर्की के डर से शुरू हुआ सरेंडर का सिलसिला!..शुभम सिंह ने भी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण‼️
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 2 min read
‼️कुर्की के डर से शुरू हुआ सरेंडर का सिलसिला!..शुभम सिंह ने भी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई गुरुवार 7-5-2026
गाजीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर कोडिन कफ सिरप मामले में लगातार अब आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर करने का सिलसिला शुरू हो चुका है जहां अभी 2 दिन पूर्व राहुल यादव और दयाराम सिंह ने इस मामले में सरेंडर किया था वही आज एक आरोपी शुभम सिंह ने भी शक्ति सिंह की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट रत्नाकर दुबे ने बताया कि यह मामला काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है जिसमें सदर कोतवाली में 6 अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें से एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था जबकि दो अभियुक्त दो दिन पहले कोर्ट में सरेंडर किए थे जिन्हें जेल भेजा गया वहीं आज शुभम सिंह जो जखनियां तहसील के मंझनपुर गांव का रहने वाला है और यह नित्यांश मेडिकल एजेंसी के नाम से अपना फर्म खोला हुआ था और इसी फर्म के माध्यम से वह शैली ट्रेडर्स रांची की फर्म से 12 लाख कफ सिरप की खरीदारी कर हेरा फेरी करता था आज उसने कोर्ट में सरेंडर किया है।
उन्होंने बताया कि पांच अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे जिसको लेकर कोर्ट ने सख्त दुख अपनाते हुए सभी फरार अभियुक्तों के कुर्की के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में इन सभी के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया था जिसके बाद से सरेंडर करने का सिलसिला शुरू हो गया है वही इस मामले में अमित सिंह और नीलेश श्रीवास्तव अभी भी फरार चल रहे हैं ऐसे में वह यदि कोर्ट में सरेंडर कर देते हैं तो ठीक नहीं तो कोर्ट कुर्की की कार्रवाई बरकरार रखेगी।
बताया कि पूरा मामला यह सभी लोग झारखंड रांची के शैली ट्रेडर्स से 12 लाख कोडिन कफ सिरप की खरीदारी किया था लेकिन उसे कहां बेचा इसका रिकॉर्ड इन लोगों ने उपलब्ध नहीं कर पाया था जो कहीं ना कहीं नशे के रूप में इस्तेमाल किया गया था।





Comments