top of page
Search

⭕किसानों ने खोली विभागों की पोल!..छह महीने से हाईटेंशन तार की शिकायत लंबित,अब समाधान के बजाय मांगे जा रहे पैसे

  • alpayuexpress
  • 8 hours ago
  • 2 min read

‼️"किसान दिवस" बना..शिकायतों का मंच‼️

⭕किसानों ने खोली विभागों की पोल!..छह महीने से हाईटेंशन तार की शिकायत लंबित,अब समाधान के बजाय मांगे जा रहे पैसे

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई बुधवार 20-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां किसान जिसे अन्नदाता कहा जाता है और इस अन्नदाता को अपने खेतों में अन्य उपजाने के लिए खेत की तैयारी करने से लेकर फसल काटने तक कई तरह की समस्याएं आती हैं उन समस्याओं में कृषि विभाग बिजली विभाग, सिंचाई विभाग ,नहर विभाग के साथ ही साथ कई विभागों से समस्या आती है। और उन सभी समस्याओं को एक जगह निस्तारित करने के लिए शासन के द्वारा प्रत्येक महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है जहां पर किसान अपने अपने इलाकों के छोटे किसानों की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के सामने रखते हैं और फिर विभागीय अधिकारी उन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन देते हैं।

गाजीपुर के विकास भवन में आज किसान दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद के साथ ही कृषि अधिकारी, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, सिंचाई विभाग के साथ ही अन्य जिम्मेदार विभागों के अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए और किसानों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई और उन समस्याओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा निराकरण करने के उपाय बताए गए या फिर उनकी समस्याओं को लिस्टेड किया गया और आगामी दिनों में उन्हें दूर करने का भरोसा भी दिया गया लेकिन कई समस्याएं ऐसी भी आए जो पिछले कई महीने से चली आ रही है लेकिन विभागीय अधिकारी सिर्फ कागजी घोड़ा बैठाकर चल रहे हैं और ऐसा ही मामला बिजली विभाग से भी निकल कर आया है जहां पर किसान जो सदर ब्लाक के तलवल गांव के रहने वाले हैं और इन लोगों के घरों के पास से हाई टेंशन का तार गुजारा है और करीब 6 महीना से वह किसान दिवस के माध्यम से समस्या को उठा रहे हैं लेकिन उसका निराकरण नहीं हुआ उल्टे अब किसानों से उस तार को हटाने और बिजली का खंबा लगाने का पैसा भी मांगा जा रहा है जिसको लेकर किसान ने अपना विरोध भी जताया ।

इतना ही नहीं अभी करीब 15 दिन पूर्व तेज आदि और तूफान आने की वजह से ग्रामीण इलाकों में बहुत सारे बिजली के तार और पोल टूट कर गिर गए और विभाग ने आज तक उसका कोई हल नहीं निकाला जिसके कारण इस तपती गर्मी में जहां लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही है वही उनके खेतों में बिजली के अभाव में सिंचाई भी नहीं हो पा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि किसान दिवस के माध्यम से किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक किया गया और सभी अधिकारियों को एक मंच पर लाया गया था कई तरह की समस्याएं भी निकल कर सामने आए और कई समस्याओं का निराकरण भी किया गया और आगे हम उम्मीद करते हैं कि किसानों की जो भी समस्या होगी हम उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page