top of page
Search

‼️कहां थी सरकार!..सात साल में शहीद परिवार को नहीं मिली मदद,सपा विधायक ने उठाए सवाल‼️

  • alpayuexpress
  • 13 hours ago
  • 2 min read

‼️कहां थी सरकार!..सात साल में शहीद परिवार को नहीं मिली मदद,सपा विधायक ने उठाए सवाल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून मंगलवार 16-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अमर शहीद महेश कुशवाहा के गेट पर नाम को लेकर इन दिनों सियासत पूरी तरह से गर्म हो चुका है एक तरफ जहां उनका शिलापट्ट लगाए जाने के बाद उसे सपा विधायक के द्वारा तोड़ा गया वहीं अब इस गेट पर शहीद स्मृति द्वारा का नाम लिखा गया है इसको लेकर अब एक बार फिर समाजवादी पार्टी के विधायक वीरेंद्र यादव अब सरकार और उनके क्रियाकलाप को लेकर हमला बोल रहे हैं उनका कहना है कि 2019 में शहीद हुए अमर शहीद महेश कुशवाहा जो उनके गांव के रहने वाले हैं और उनके शहादत के बाद उनके नाम पर सड़क गेट और मूर्ति लगाने का वादा किया था लेकिन 7 साल बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार कोई भी कार्य नहीं किया आखिर क्यों ? इसी को लेकर आज समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार से सवाल करते हुए कहा ।

भारतीय जनता पार्टी साल 2019 से लेकर 2026 तक एक भी पैसा शहीद के नाम पर नहीं दिया और अब उसके नाम पर राजनीति कर रही है और वही मूर्ति का उद्घाटन करने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाजीपुर आएंगे और लंबी-लंबी बातें बोलेंगे। शहिद की मूर्ति लगाने और पार्क बनवाने का काम किया सड़क बनवाने का भी काम किया लेकिन सत्यता है कि उपमुख्यमंत्री या भाजपा सरकार ने शहिद के नाम पर पांच पैसे का भी धन नहीं भेजा है वहीं पार्क और सड़क का नाम शहीद के नाम करने पर कहा कि सरकार उनकी है और वह कुछ भी कर सकते हैं लेकिन जहां तक बनवाने का मामला है तो क्या सरकार ने सड़क बनवाया या फिर उनके पार्क या फिर उनकी मूर्ति को बनवाया क्योंकि शहीद परिवार आज अपने स्वयं के पैसे से स्मृति स्थल और मूर्ति बनवाई है ऐसे में सरकार या जिला प्रशासन, पार्क और सड़क को शहीद के नाम पर घोषित कर दे लेकिन सत्यता यह है की पांच पैसे भी सरकार ने शहीद के नाम पर खर्च नहीं किया।

7 सालों में शहीद परिवार का सुध नहीं लेने का सवाल पर कहा कि सामने अब चुनाव है ऐसे में शहीद के नाम पर धर्म के नाम पर अपनी पापुलैरिटी लिखना चाहते हैं जबकि यह पापुलैरिटी उनको अब मिलने वाली नहीं है कि हम लोगों ने शहीद का सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे और वहां जो कुछ भी हुआ है हम उसका सम्मान करते हैं लेकिन आज उन्होंने यह मांग किया है कि शहिद के सम्मान में एक बड़ा गेट अमर शहीद महेश कुशवाहा स्मृति गेट में रोड पर लगवाया जाए ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री यदि गाजीपुर में आए तो इस बात की वह घोषणा करें और बनवाए तो इस बात की खुशी सबसे ज्यादा हम समाजवादियों को होगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page