top of page
Search

कर्मचारी एवं शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन!...इसे बहाल किया जाए:- रोशन लाल

  • alpayuexpress
  • Nov 4, 2023
  • 2 min read

कर्मचारी एवं शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन!...इसे बहाल किया जाए:- रोशन लाल


ree

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- पूर्व निर्धारित सूचनानुसार आज दिनांक 4.11.2023 को समय 2 बजे से पुरानी पेशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पुरानी पेशन बहाली के लिए जनपद के शिक्षक, कर्मचारियों एवं पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत समस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशाल पुरानी पेंशन शंखनाद रैली विकास भवन से कलेक्ट्रेट कचहरी तक निकाली गयी। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष और पुरानी पेशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक रोशन लाल ने कहा कि भारत सरकार की नौकरियों में 1जनवरी 2004 से शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा यानि, पुरानी पेशन व्यवस्था (OPS) को समाप्त कर शेयर बाजार आधारित नवीन पेशन व्यवस्था (NPS) लागू कर दी गयी है, जो न तो कर्मचारियों के हित में है न ही देश व प्रदेश हित में। जिला संयोजक बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि (NPS) में कर्मचारियों के साथ ही सरकार का पैसा भी प्राईवेट कंपनियों के पास जा रहा है,जिसकी कोई गारन्टी नही है। सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री अजय कुशवाहा ने कहा कि इस नवीन अंशदायी पेंशन योजना में न्यूनतम् पेशन की गारण्टी और डी०ए० देय नही है। साथ ही इस प्रक्रिया में धन निकासी की प्रक्रिया भी जटिल है। सफाई कर्मचारी संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विन्द उर्फ गुड्डू ने कहा कि (NPS) प्राविधानित व्यवस्था अन्यायपूर्ण एवं विभेदकारी है क्योंकि भारत एक लोककल्याणकारी देश है और नवीन पेंशन व्यवस्था उसकी संकल्पना के विपरीत है। अनिल त्रिपाठी ने कहा आये दिन बडे-बडे विभाग निजीकरण की चपेट में जा रहे हैं जिसको देखकर ऐसा लगता है कि भविष्य में नौकरियों से सरकारी शब्द गायब होने की सम्भावना है। पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रान्ति सिंह और प्रदेश महामंत्री बसन्तलाल व महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामलाल यादव ने 10 दिसम्बर को पुरानी पेंशन बहाली जयघोष रैली दिल्ली में जनपद गाजीपुर के सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु अपील किया। पुरानी पेंशन शंखनाद रैली में प्रमुख रूप से मोर्चा के संयोजक रोशन लाल, बालेन्द्र त्रिपाठी, मनोज यादव, विनोद चौधरी, अजय कुशवहा, इम्तियाज अहमद, मुकेश कुमार रावत जयप्रकाश विन्द गुडडू चन्द्रिका राम, राजनाथ राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष सन्तोषी राय, मंत्री जानकी कन्नौजिया, पूनम गोस्वामी, सीमा भारती, अंजू भारती, कुसुम चौबे, शंकर वर्मा, रामप्यारे चौरसिया, रामसिंहासन राम, कृष्णमुरारी, राजकुमार, पंचमी, अजीत मौर्या, दिलीप श्रीवास्तव, प्रेमचन्द चौधरी, महेश भारती, शिवकुमार, नरसिंह प्रसाद, चन्द्रशेखर आजाद, छोटू बिन्द, रमेश गुप्ता, अखिलेश कुशवाहा, हरिलाल भारती, रामप्रवेश, अरूण कुमार, छविनाथ, गजेन्द्र विन्द, जवाहिर विन्द, सुरेश यादव, राकेश मोहन, जयप्रकाश, राजकुमार, हंसराज, कन्हैया, अनिल यादव, विशाल कुमार, सुग्रीव राम, मनोज यादव, संजीव सिंह, राकेश मौर्या, कांति वर्मा, सहित हजारों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। पेंशन शंखनाद रैली सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी कर्मचारियों का जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने सभी का आभार प्रकट किया।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page