top of page
Search

‼️कटारिया गांव में सपा का दांव!..पीड़ित परिवार को सौंपी 5 लाख की मदद, अखिलेश से मिलने की जताई इच्छा‼️

  • alpayuexpress
  • 15 hours ago
  • 3 min read

‼️कटारिया गांव में सपा का दांव!..पीड़ित परिवार को सौंपी 5 लाख की मदद, अखिलेश से मिलने की जताई इच्छा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल मंगलवार 28-4-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी की मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी का एक डेलिगेशन गाजीपुर के कटारिया गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पार्टी के द्वारा भेजा गया 5 लाख रुपए का चेक सौपा। डेलिगेशन में पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा सदर विधायक जय किशन साहू समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर और रीता विश्वकर्मा शामिल रहे इन सभी लोगों को जिला प्रशासन ने अपने साथ गांव में लेकर गए और फिर पीड़ित परिवार से उनकी मुलाकात ग्राम पंचायत के भवन में कराया और इस मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार और डेलिगेशन के अलावा कोई अन्य व्यक्ति वहां मौजूद नहीं रहा जिससे पीड़ित परिवार ने डेलिगेशन के सामने अपनी पूरी बातें रखी और उसने अखिलेश यादव से मिलने की अपनी इच्छा भी जाहिर किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के द्वारा दिए गए ₹5,लाख कटरिया गांव के पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा को पहुंचाने के लिए सपा का डेलिगेशन पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने बताया कि माता-पिता से बहुत सारी बातें हुई जिसकी यह लोग रिपोर्ट बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे ऐसे में उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार अखिलेश यादव से मुलाकात करना चाहता है ऐसे में पुलिस परिवार उनसे लखनऊ जाकर भी मिल सकता है या फिर अखिलेश यादव यहां आए तब भी वह मुलाकात कर सकता है।

परिवार के लोग न्याय की मांग कर रहे थे इस मामले पर उन्होंने कहा कि परिवार के लोग न्याय की मांग कर रहे हैं और यह काम शासन और सरकार का है कि उन्हें न्याय दिलाए वही अखिलेश यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम 29 अप्रैल को गाजीपुर आगमन पर कहा कि आज की रिपोर्ट सबमिट करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विश्वकर्मा परिवार से जरूर मिलेंगे और प्रशासन के लोग उसे मिलाने का कार्य करेंगे और वह कब और कहां मिलेंगे फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है।

वही ओमप्रकाश राजभर पर बोलते हुए कहा के ओमप्रकाश राजभर पूरी तरह से झूठ बोल रहे हैं उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर से विधायक हैं और वह परिवार 11 दिन से न्याय मांगता रहा लेकिन यह लोग उसके घर नहीं पहुंचे अचानक से उसके घर क्यों पहुंचे यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम नहीं लगा होता तो और फिर इस कार्यक्रम से भारतीय जनता पार्टी बेचैन हो गई और फिर डैमेज कंट्रोल के लिए अपने सरकार के मंत्री को भेजने का कार्य किया ऐसे में परिवार पिछले कई दिनों से न्याय मांग रहा है तो यह सरकार या प्रशासन उन्हें न्याय देने का काम अब तक क्यों नहीं किया।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के तरफ से बेटी का दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही जा रही थी इस मामले पर उन्होंने कहा कि यह आशंका है और इस आशंका को संयुक्त अधिकारियों की बैठक में रखा गया है जिसमें दुष्कर्म की बात और परिवार के द्वारा पूर्व में दिए गए एप्लीकेशन जिसमें दो से अधिक आरोपियों के नाम होने की बात कही गई थी और डॉक्टर ने जो रिपोर्ट बनाई है उसे रिपोर्ट में कई चीज छोड़ दी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी छेड़छाड़ की गई है और इन सभी बातों को अधिकारियों के सामने रखे हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page