‼️कटारिया कांड!.धारा 163 और महिला आरक्षण पर पूर्व मंत्री,विधायक ओमप्रकाश सिंह का बयान‼️
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 2 min read
‼️कटारिया कांड!.धारा 163 और महिला आरक्षण पर पूर्व मंत्री,विधायक ओमप्रकाश सिंह का बयान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
⭕शासन प्रशासन अपना काम नहीं कर रहा था,तो इसलिए समाजवादी पार्टी को आगे आना पड़ा
अप्रैल सोमवार 27-4-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आप 2023 से महिला आरक्षण लागू कर दिए हैं और आप उसे फिर ला रहे हैं जिसमें महिला का कोई नाम ही नहीं है बात करें बंगाल की मुख्यमंत्री की तो क्या वह महिला नहीं है जिसके पीछे उनके सभी मजबूत चेहरे बंगाल में उतार दिए गए हैं और यह महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं दुष्कर्म के बाद हत्या करने का अफवाह फैलाने पर सपा और कांग्रेस के एक हैंडल पर मुकदमा दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि सब कुछ इनका है न्याय भी यही दिला रहे हैं सब कुछ इन्हीं के पास है यह जो चाहे शो करें हो सकता है कि हम बात कर रहे हैं तो हमें भी गिरफ्तार कर ले उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आ रहे हैं कि हम मिलने जा रहे हैं तो धारा 163 लागू कर दिया और यह कह रहे हैं कि मैं आऊंगा इसका इंतजाम सरकार को करना चाहिए था।
29 अप्रैल को अखिलेश के जाने से पूर्व 28 अप्रैल को समाजवादी पार्टी का चार लोगों का डेलिगेशन पीड़ित के गांव में जाएगा इस पर उन्होंने बताया कि वार्तालाप सभी समस्या का हाल है आज अमेरिका ईरान सभी मजबूत देश है लेकिन वह अभी वार्ता कर रहे हैं वह आदमी इतना कमजोर है कि उस पर दबाव बनाया जा रहा है उसके अंदर भय है वह भय तो निकले उसे भी समझ में आना चाहिए कि उसके पीछे कोई खड़ा है हम उसे सहयोग करना चाह रहे हैं ऐसे में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के दबाव के कारण ही ओमप्रकाश राजभर पीड़ित के गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया था शासन प्रशासन अपना काम नहीं कर रहा था तो इसलिए समाजवादी पार्टी को आगे आना पड़ा था।
समाजवादी पार्टी के द्वारा गोरिल्ला युद्ध की बात कही गई थी इस पर उन्होंने कहा कि हम चट्टी चौराहा को गर्म नहीं करेंगे ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया गया होगा यह हम कह रहे हैं ऐसे में उन्होंने कहा कि भाजपा के पास तो कोई मुद्दा नहीं है आप 2023 से महिला आरक्षण लागू कर दिए हैं और आप उसे फिर ला रहे हैं जिसमें महिला का कोई नाम ही नहीं है बात करें बंगाल की मुख्यमंत्री की तो क्या वह महिला नहीं है जिसके पीछे उनके सभी मजबूत चेहरे बंगाल में उतार दिए गए हैं और यह महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं ऐसे में मैं कह रहा हूं कि उनके एजेंडे में महिला का नाम ही नहीं है चाहे तो आप खुद पढ़कर देख लीजिए।





Comments