top of page
Search

⭕कंपनियों में ‘लव जिहाद’!..और धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल, विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

  • alpayuexpress
  • 7 hours ago
  • 2 min read

‼️नौकरी के नाम पर धर्मांतरण‼️

⭕कंपनियों में ‘लव जिहाद’!..और धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल, विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल शुक्रवार 17-4-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर देश में पहले लव जिहाद ,लैंड जिहाद और अब नौकरी के नाम पर जिहाद का मामला सामने आने पर हिंदूवादी संगठन अब पूरी तरह से गुस्से में आ गए हैं क्योंकि मुस्लिम युवक के द्वारा नौकरी के माध्यम से राष्ट्रीय कंपनियां मैं धर्मांतरण और लव जिहाद का मामला फैलाया जा रहा है इसी को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आज धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक जुलूस निकाला और जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस तरह के मृत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया

मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु एक राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग करते हुए एक जुलूस निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इन लोगो का कहना है कि टीसीएस नासिक में षड्यंत्र के उजागर होने के बाद पूरी दुनिया अचंभित है। उच्च पद पर एक मुसलमान के बैठते ही किस प्रकार वह अधिक से अधिक संख्या में अपने मुस्लिम सहयोगियों को भर्ती कर लेता है और उसके बाद बीसियों हिंदू लड़के और लड़कियों को अपने षड्यंत्र का शिकार बनाता है, यह अत्यंत गंभीर व आश्चर्यजनक है। उनको मुस्लिम तौर तरीका सिखाना, नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करना, गौ मांस खिलाना और जबरन धर्मांतरण करना घोर आपत्तिजनक है।

विश्व हिंदू परिषद बधाई देता है उन सात महिला पुलिसकर्मियों को जिन्होंने टीसीएस में ज्वाइन करके इस षड्यंत्र का पता लगाया और अधिक युवाओं को इस षड्यंत्र का शिकार होने से रोका।

अभी तक जिम जिहाद, थूक जिहाद, सैलून जिहाद कोरियोग्राफर जिहाद आदि ही सामने आते थे और लगता था कम पढ़े लिखे लोग ही इस षड्यंत्र में शामिल हैं, लेकिन अलफलाह व केजीएमयू विश्वविद्यालय और उसके बाद इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अंदर काम करने वाले लोगों की इस धर्मांतरण के षड्यंत्र में संलिप्तता बताती है कि जिहादी षड्यंत्र केवल कम पढ़े लिखे लोगों के दिमाग की ही विकृति नहीं है अपितु, ज्यादा पढ़े लिखे लोगों के दिमाग में भी जिहादी कीड़ा उतना ही काम करता है और वे भी सभ्यता के सभी दायरे को तोड़कर जबरन धर्मांतरण करते हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page