top of page
Search

‼️ओवरलोड वाहनों पर रोक नाकाम!..बैरियर तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम‼️

  • alpayuexpress
  • 14 hours ago
  • 1 min read

‼️ओवरलोड वाहनों पर रोक नाकाम!..बैरियर तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून सोमवार 15-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जमानिया से धरम्मरपुर को जोड़ने वाली गंगा नदी पर बना पक्का पुल पर ओवरलोड वाहन चलने की वजह से पुल की सड़क को नुकसान हो रहा था जिसको देखते हुए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार की देर शाम पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा एक हाई गेज बैरियर लगाया गया है जिससे कि ओवरलोड वाहन और बालू लदे हुए ट्रेलर और अन्य वाहन उसे पुल पर न जाए जिससे सड़क के साथ ही पुल की सुरक्षा किया जा सके लेकिन 24 घंटे के अंदर ही शनिवार को हाई गेज बैरियर को तोड़ दिया गया और उसके बाद से धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन और बालू लदे वाहन का आवागमन हो गया है वहीं अब एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रैक्टर जो अपने हाइड्रोलिक ट्राली से हाई गेज बैरियर को उखाड़ते हुए नजर आ रहा है और दूसरी तरफ एक ट्रेलर उस हाई गेज बैरियर से पार होता हुआ दिखाई दे रहा है अब जिलाधिकारी ने कहा है कि जिस शरारती तत्व ने इस तरह का कार्य किया है उसे चिन्हित करते हुए उसे पर दंडात्मक कार्रवाई करेंगे और FIR भी दर्ज कराई जाएगी और पीडब्ल्यूडी से बात कर हाई गेज बैरियर को फिर से लगाए जाने का कार्य किया जाएगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page