⭕एसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष ट्रैफिक अभियान!..कई वाहन सीज, नाबालिग चालकों के अभिभावक थाने तलब
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 1 min read
‼️गाजीपुर में ट्रैफिक व्यवस्था!..सुधार को लेकर विशेष अभियान‼️
⭕एसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष ट्रैफिक अभियान!..कई वाहन सीज, नाबालिग चालकों के अभिभावक थाने तलब

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
फरवरी बुधवार 18-2-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर गाजीपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नाबालिग वाहन चालकों और निर्धारित रूट से बाहर चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया है। दरअसल गाजीपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया।
यह अभियान खास तौर पर दो मुख्य सड़कों पर केंद्रित रहा, जहां नाबालिग वाहन चालकों और कलर कोडिंग के बावजूद निर्धारित रूट से बाहर संचालित हो रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई।
एसपी सिटी ने बताया कि पूर्व में शिक्षा विभाग के समन्वय से स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए थे, नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन अपेक्षित सुधार न होने पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान कई वाहनों का चालान किया गया। कुछ गाड़ियों को सीज भी किया गया। नाबालिग चालकों के मामलों में उनके अभिभावकों को थाने बुलाया गया। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना और जेल का भी प्रावधान है। नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









Comments