top of page
Search

‼️कटरिया कांड के बाद!..डीएम ने प्रधानों को दी गांव में कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 3 min read

‼️कटरिया कांड के बाद!..डीएम ने प्रधानों को दी गांव में कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई शुक्रवार 1-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर कटरिया कांड के बाद जिलाधिकारी की एक अनोखी पहल उन्होंने गाजीपुर जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से उनके कार्य और कर्तव्य के बारे में दिया जानकारी साथ ही उनसे गांव के अंदर राजनीति से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था को बनाए रखने की कहीं बात

गाजीपुर जनपद में पिछले दिनों कटारिया ग्राम पंचायत में उपजे विवाद के बाद मामला प्रदेश सही नहीं देश लेवल तक पहुंच गया था जिसको लेकर गाजीपुर जिला प्रशासन ने एक पहल करते हुए आज गाजीपुर जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गाजीपुर के ऑडिटोरियम में किया गया और यह कार्यशाला नवागत जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया इस कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को उनके कार्य और उनके कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई साथ ही यह बताया गया कि गांव के अंदर ला और कानून की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की होती है ऐसे में वह राजनीतिक से ऊपर उठकर गांव के अंदर की यदि कानून व्यवस्था संभाले तो कोई भी मामला मुख्यालय या थाने तक नहीं पहुंचेगा इसके अलावा गांव में भूमि विवाद के साथ ही शासन के द्वारा चलने वाली योजनाओं को लेकर भी उन्हें अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों का पद संवैधानिक पद है और उनकी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है ऐसे में गांव में विकास का काम करते हुए कानून व्यवस्था को भी बनाए रखना ही ऐसे में गाजीपुर बहुत ही एक क्रिटिकल जिला और बड़ा जिला है ऐसे में यदि हमें यहां विकास करना है तो यहां ग्राम प्रधान का एक बड़ा रोल होता है जिसको देखते हुए आज का यह कार्यक्रम किया गया था आज के कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को कटरिया गांव के मामले को उदाहरण में लेते हुए भी बात कही गई थी इस पर उन्होंने कहा कि गांव में प्रधान भले ही एक राजनीतिक पद है ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना एक संवैधानिक पद के साथ ही एक बड़ी जिम्मेदारी भी है जिसे उन्हें निभाना चाहिए साथ ही गाजीपुर से बहुत सारे लोग सेवा में सिलेक्ट होते हैं और खेल के क्षेत्र में जाते हैं ऐसे में निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक गांव में खेल मैदान को विकसित किया जाए जिससे आज के युवाओं और बच्चों की रुचि को आगे बढ़ाया जा सके।

वही आज के कार्यक्रम को लेकर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मदन यादव ने बताया कि उन लोगों के पंचायत के 5 साल के कार्यकाल में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम किसी जिला अधिकारी के द्वारा आयोजित किया गया है साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानों के कर्तव्य और विकास के कार्यों को लेकर ग्राम प्रधानों को प्रेरित करने का काम किया है इस दौरान उन्होंने बताया कि बहुत सारे ग्राम पंचायत में अब खेल मैदान के लिए जमीन नहीं बचा है और जहां पर बचा है वहां के ग्राम प्रधान इसे विकसित करने में पूर्व से ही लगे हुए हैं साथ ही जिन गांवों में इस तरह की जमीन नहीं है उसके लिए ग्राम प्रधान अलग से जिलाधिकारी से मिलकर बात करेंगे कि जहां पर जमीन नहीं है उसके लिए क्या किया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि कटरिया की घटना को लेकर जिलाधिकारी ने खेद प्रकट किया है साथ ही बताया कि गांव में सौहार्द बनकर रहना चाहिए ऐसे में हम अपने नवागत जिलाधिकारी का सहयोग करने के लिए तन मन धन से तैयार हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page