इलाज कराने जा रहे वृद्ध पर गिरी पेड़ की टहनी!..मौके पर हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 1 min read
इलाज की उम्मीद में निकले थे!.."रास्ते में मिली मौत"
इलाज कराने जा रहे वृद्ध पर गिरी पेड़ की टहनी!..मौके पर हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल बुधवार 29-4-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज दिन बुधवार को मौसम विभाग के द्वारा आज अलर्ट जारी किया गया था जिसमें आंधी तूफान के साथ ही बारिश की भी बात कही गई थी वहीं आज शाम लगभग 4:00 बजे के बाद से ही मौसम बिगड़ने लगा और देखते-देखते घना अंधेरा हो गया और फिर बारिश होना भी शुरू हो गया और इसी आंधी तूफान और बारिश के चपेट में आने से गाजीपुर के जिला अस्पताल में अपना इलाज करने आ रहे एक वृद्ध के पेड़ के तने गिरने से मौत हो गई।
गाजीपुर कोतवाली इलाके के महाराजगंज गांव के रहने वाले रामदरस बिंद जिनकी उम्र करीब 60 साल के आसपास थे वह अपने बेटे के साथ अपना इलाज करने के लिए जिला अस्पताल आ रहे थे और इसी दौरान आंधी तूफान और बारिश शुरू हो गया जिससे बचने के लिए वह गाजीपुर के पीजी कॉलेज के पास एक पेड़ के पास जैसे ही पहुंचे तभी उन पर पेड़ की टहनी टूट कर गिरी जिसके जद में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया पुत्र के द्वारा इसकी जानकारी अपने परिजनों को दिया गया और फिर उन्हें लेकर जब तक लोग गाजीपुर के जिला अस्पताल में लेकर आते तब तक उसकी मौत हो गई जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत हो जाने के बाद शव को मर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।





Comments