‼️आदर्श विद्यापीठ में!..मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह,माल्यार्पण और मेडल से नवाजे गए 25 छात्र-छात्राएं‼️
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 1 min read
‼️आदर्श विद्यापीठ में!..मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह,माल्यार्पण और मेडल से नवाजे गए 25 छात्र-छात्राएं‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल गुरुवार 30-4-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मरदह ब्लॉक क्षेत्र के रूहीपुर में स्थित आदर्श विद्यापीठ गंगा प्रसाद , राम प्रसाद यादव इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस सम्मान समारोह में विद्यालय की जो छात्र एवं छात्राएं सम्मानित हुईं , उनके चेहरे खुशी से खिलखिला उठे । जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 वीं की होनहार 25 मेधावी छात्र छात्राओं को आज समारोह पूर्वक माल्यार्पण करते हुए , कापी पेन देकर पुरस्कृत करते हुए , उत्साहवर्धक किया गया । जिसमें इंटरमीडिएट से दीपा यादव 78% एवं कुमारी अनुष्का , सोनू कुशवाहा 85% ,
सहित लगभग 25 विद्यार्थियों के सम्मानित होने पर विद्यालय को गौरव महसूस हुआ । जिसके उपरांत सम्मान समारोह के तहत मुख्य अतिथि प्रबंधक रामबली यादव ने अपने हाथों से माल्यार्पण करते हुए, मेडल देकर सम्मानित किया । बच्चों का हौसला अफजाई करने का कार्य करते हुए , अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी, साथ ही कहा कि आज के ये मेधावी छात्र छात्राएं आने वाले समय में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे । वही अशोक पांडेय ने कहा कि प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए , कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है।।





Comments