top of page
Search

⭕एसपी कार्यालय पहुंचीं पीड़िताएं!..दिखाई चोटें,पुलिस ने आरोपों को किया खारिज

  • alpayuexpress
  • 3 hours ago
  • 2 min read

‼️पुलिस पर महिलाओं की पिटाई का आरोप‼️

⭕एसपी कार्यालय पहुंचीं पीड़िताएं!..दिखाई चोटें,पुलिस ने आरोपों को किया खारिज

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई रविवार 31-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पुलिस के द्वारा पीड़ितों की पिटाई का मामला सामने आया है वह भी महिलाओं का इसके बाद पीड़ित महिला आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने शिकायत दर्ज कराई है मामला जमानियां कोतवाली के हमीदपुर (हेतिमपुर) मोहल्ले का मामलाहै।

जमानिया कोतवाली के हमीदपुर (हेतिमपुर) में एक गली के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे वही एक पक्ष के द्वारा पीआरबी 112 को फोन कर बुलाया गया और फिर पीआरबी के द्वारा पहुंचे पुलिसकर्मी ने महिलाओं से पहले बदतमीजी करना आरंभ किया और फिर उनके साथ मारपीट और लाठियो से पिटाई भी की है इस बात की शिकायत महिलाओं ने किया है उनका यह कहना है कि विवाद के वक्त कोई भी महिला कांस्टेबल नहीं थी और दो पुरुष कांस्टेबल जो 112 से पहुंचे थे उन लोगों ने ही उन लोगों के साथ मारपीट की घटना किया है और जब वह लोग अपने मोबाइल से वीडियो बना रही थी उस मोबाइल को भी छीनकर अपने पास रख लिये इन लोगों का आरोप है कि पीआरबी पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे और इन लोगों ने बाद में कोतवाली पुलिस को सूचना दिया वहीं मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों की बेरहमी कोतवाली पुलिस के द्वारा पिटाई किया गया है शिकायत के दौरान महिलाओं ने अपने शरीर पर लगे हुए चोट को भी दिखाया और बताया कि किस तरह से पुलिसकर्मियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई किया है।

वही कोतवाली प्रभारी जमानिया से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो पक्षों का गली के विवाद को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे जानकारी पर 112 पुलिस पहुंची और उन लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया कोतवाली पुलिस भी पहुंची थी और । उन लोगों ने बताया कि महिलाएं 112 से पुलिसकर्मियों से बदतमीजी कर रही थी जिसकी जानकारी पर हम लोग पहुंचे थे। वही मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के ही कुछ सदस्यों को पुलिस अपने साथ कोतवाली भी ले गई है थाना अध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिलाएं दारू पीकर नशे में पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी कर रही थी। अब यह देखना है कि दोनों तरफ से कथा कथित बातें चल रही हैं किसकी बातें सत्य है किसकी बातें असत्य है अब यह जांच की विषय है अब यह देखना होगा की पुलिस अधीक्षक इस पूरे मामले में किस तरह से जांच पड़ताल करके किसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं किसको न्याय देते हैं। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page