top of page
Search

एकमुश्त समाधान योजना!...बिजली विभाग द्वारा पहली और अंतिम बार बिजली चोरी के मामलों में मिल रही जुर्मा

  • alpayuexpress
  • Nov 21, 2023
  • 1 min read

एकमुश्त समाधान योजना!...बिजली विभाग द्वारा पहली और अंतिम बार बिजली चोरी के मामलों में मिल रही जुर्माने में छूट की राहत


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


सैदपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर बिजली विभाग द्वारा बिल बकाए पर शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना को खत्म होने में अब 10 दिन शेष हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता आशीष चौहान ने कहा कि इस योजना के तहत पहली और अंतिम बार बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर लगे जुर्माने में 65 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। बताया कि 30 नवंबर तक योजना के तहत पंजीकरण कराने पर अधिक छूट का लाभ उठाया जा सकता है। इसके बाद पंजीकरण कराने पर 10 प्रतिशत कम छूट मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी जिपं सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी, वीडीसी आदि से अपील किया कि वो अपने क्षेत्र के उन बकाएदारों को योजना के बारे में बताकर लाभ दिलाएं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page