top of page
Search

ए•एच•एम• पब्लिक स्कूल में!...दीपावली के उपलक्ष्य में दिया मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • alpayuexpress
  • Nov 11, 2023
  • 1 min read

ए•एच•एम• पब्लिक स्कूल में!...दीपावली के उपलक्ष्य में दिया मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाज़ीपुर:- शादियाबाद स्थानीय ए एच एम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली के उपलक्ष्य में दिया मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली और दिया बनाने के लिए छात्रों ने रोली, मौली, गुलाल, फूल, स्पार्कल, तेल के दीपक, बुरादा, चावल, आटा आदि वस्तुओं का उपयोग किया

प्रधाना अध्यापक बी एल राय ने बताया कि विद्यालय में पिछले कई वर्षों से रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रंगोली प्रतियोगिता में दो फीट लंबी और दो फीट चौड़ी रंगोली बनाने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और कुल 10 रंगोली बनाई गई। और कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में कलात्मक गुण का विकास होता है।

इस मौके पर निर्णायक मंडल में डाक्टर अब्दुल्ला अहमद, इस्लाम अंसारी, सादिक अहमद, स्कूल के प्रिंसीपल बी एल राय, आर सी राम,अशोक कुशवाहा,,इमरान सर , सुषमा सिंह उपस्थित थे। प्रतियोगिता में एलो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया रेड हाउस ने द्वितीय और ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 25छात्र और छात्राओं को दिया मेकिंग के लिए विजेता चुना गया इस अवसर पर गीता, नेहा कुशवाहा, शफक,इरम आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page