top of page
Search

ई- रिक्शा बना मौत का यमराज!...चालक की लापरवाही ने ले ली साइकिल सवार वृद्धि की जान

  • alpayuexpress
  • Dec 6, 2023
  • 1 min read

ई- रिक्शा बना मौत का यमराज!...चालक की लापरवाही ने ले ली साइकिल सवार वृद्धि की जान


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर गाजीपुर यातायात पुलिस द्वारा लगातार यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है, लेकिन लोगों द्वारा नियम का पालन न करने से अक्सर आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं इसी क्रम में आपको बताते चले की थाना शादियाबाद क्षेत्र के सराय सत्कर निवासी रामजन्म पाल पुत्र दुखरन पाल समय 11:00 बजे साइकिल से बाजार करके घर के लिए लौट रहे थे तभी रास्ते में परेवा नहर से आगे शिवधाम गेट के सामने अचानक ई- रिक्शा आ गया और जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर परिवार जनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को आनन - फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले गए ।जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की ख़बर सुनते ही पत्नी उर्मिला देवी व परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जब घटना के संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार कन्नौजिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कार्रवाई की जा रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page