आस्था और श्रद्धा के साथ की गयी गोवर्धन पूजा!...सुख शांति समृद्धि के लिए महिलाओं ने की पूजा
- alpayuexpress
- Nov 14, 2023
- 1 min read
आस्था और श्रद्धा के साथ की गयी गोवर्धन पूजा!...सुख शांति समृद्धि के लिए महिलाओं ने की पूजा

⭕गोवर्धन पूजा को लेकर महिलाओं में देखने को मिला उत्साह।
अजय कुमार सीनियर रिपोर्टर
गाजीपुर:-खबर गाजीपुर से है पर जहां आस्था और श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया।इस अवसर पर महिलाओं ने सुख शांति समृद्धि के लिए गोवर्धन पूजा की।पारपंरिक रूप से अन्न कूट कर महिलाएं गोवर्धन पूजन करती है।लोक मान्यता के अनुसार गो वंशो और लोगों को भारी बारिश से बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के जरिये लोगों की रक्षा की थी।इसी मान्यता के अनुसार लोग हर वर्ष दीपावली के दूसरे दिन पारपंरिक रूप गोवर्धन पूजन करते है।इस मौके पर महिलाएं अनाजों को कूट कर अन्न पूजन करती है,ताकि परिवार में समृद्धि बनी रही।गोवर्धन पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आया।







Comments