‼️आरोपी शंकर पांडे की तलाश जारी!..राय हत्याकांड में दो सहयोगी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल‼️
- alpayuexpress
- 11 hours ago
- 1 min read
‼️आरोपी शंकर पांडे की तलाश जारी!..राय हत्याकांड में दो सहयोगी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून मंगलवार 16-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर चर्चित होटल व्यवसायी हत्याकांड जिस मामले में चार नामजद आरोपियों पर ₹100000 का इनाम घोषित हो चुका है और इन्हीं में से एक कमलेश बिंद पुलिस एनकाउंटर में मारा भी जा चुका है वहीं मुख्य आरोपी शंकर पांडे फरार चल रहा है अब इस मामले में कई अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज था कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कारवाई किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी राकेश मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर का चर्चित राय हत्याकांड जिसमें एक लाख का इनामिया कमलेश बिंद जो पुलिस एनकाउंटर में मर जा चुका है इसी मामले में गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो अज्ञात आरोपी शिवम दुबे पुत्र शैलेश कुमार दुबे रहमान अली उर्फ गोल्डन को गाजीपुर के चौकिया मोड़ के ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कारवाई किया है।





Comments