top of page
Search

आदिवासियों के जनक बिरसा मुंडा के जयंती पर!..मुख्य अतिथि होगे सिक्किम के राज्यपाल,लंका मैदान में होगा

  • alpayuexpress
  • Nov 4, 2023
  • 1 min read

आदिवासियों के जनक बिरसा मुंडा के जयंती पर!..मुख्य अतिथि होगे सिक्किम के राज्यपाल,लंका मैदान में होगा भव्य कार्यक्रम


ree

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जखनिया शिव मंदिर पर जनजाति चेतना समिति के संयोजक विनोद कुमार खरवार के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। साथ ही दर्जनों गांव में भ्रमण करके 15 नवंबर को गाजीपुर के लंका मैदान में भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह के कार्यक्रम को सफल बनाने कि लोगों से अपील किया ।इस मौके पर जनजाति चेतन समिति के संयोजक विनोद कुमार खरवार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार काफी भव्य होगा, जिसमें हजारों की संख्या पूरे जनपद से लोग आयेगे। इसके मुख्य अतिथि होंगे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खरवार, बसफोर, बनवासी, गोड सहित आदिवासी जनजाति के लोगों से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया। मीडिया के वार्ता में संयोजक विनोद कुमार खरवार ने कहा कि बिरसा मुंडा के बाद अगर कोई आदिवासी जनजाति का सम्मान किया तो वह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी है जिन्होंने आदिवासी समाज के महिला को राष्ट्रपति सहित देश के बड़े पदों पर भी आदिवासी जनजाति के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया ।उन्होंने कहा कि पूर्व के सरकारों में आदिवासी जनजाति अपने पुश्तैनी धंधे तक सीमित होकर रह गए,लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही ऐसी जातियों का ख्याल रखा गया। इस मौके पर डा.ब्रह्मदेव खरवार, अनूप खरवार ,त्रिवेणी खरवार ,अमरेंद्र खरवार, नारद गोड ,लालजी गोड ,शशिकांत खरवार, अजीत खरवार ,जखनियां तहसील के पूर्व अध्यक्ष विनोद खरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page