‼️आगामी पर्व मोहर्रम के दृष्टिगत!..खमरिया चौकी पर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक‼️
- alpayuexpress
- 23 hours ago
- 2 min read
‼️आगामी पर्व मोहर्रम के दृष्टिगत!..खमरिया चौकी पर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक‼️

नेहाल अली ब्यूरो चीफ
जून बुधवार 17-6-2026
भदोही:- ख़बर भदोही जिले से है जहां पर आगामी पर्व मुहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देश के क्रम में राजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी औराई व औराई कोतवला राजेश सिंह व खमरिया चौकी प्रभारी कुलदीप मिश्रा द्वारा साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में प्रतिभाग करने वाले लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये। उपस्थित लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने हेतु हिदायत दिया गया। सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं, जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
बैठक मे शामिल क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह, औराई कोतवाल राजेश सिंह,खमरिया चौकी प्रभारी कुलदीप मिश्रा, हेड कास्टबल संतोष यादव, कास्टबल धर्मिन्द्र,कास्टबल अंकित कुशवाहा,हेड कास्टेबल असलम अंसारी,खमरिया के पेश इमाम हारून रशीद साहब हाजी मुरतुजा खान, सभासद मैनु दिन अंसारी, मोहमद अली सोहेब मंसूरी अकील खान सभासद, सुभास, जावेद उर्फ़ तन्नू मंसूरी, मोनू खान, बड़ी चौक गुड्डु महतो आदि लोग उपस्तिथित रहे





Comments