top of page
Search

अयोध्या में कांग्रेस ध्वज का अराजक तत्वों द्वारा अपमान!..और दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ किया विरोध।

  • alpayuexpress
  • Jan 18, 2024
  • 2 min read

अयोध्या में कांग्रेस ध्वज का अराजक तत्वों द्वारा अपमान!..और दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ किया विरोध।


ree

रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय आमघाट पार्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में गत दिनों अयोध्या में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सरयू स्नान उपरांत रामलला के दर्शन के लिए गए कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के आगे कांग्रेस के तिरंगा ध्वज को लेकर चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भगवान राम के उपासकों संग अराजक तत्वों ने दुर्व्यवहार किया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तिरंगे ध्वज का अपमान किया, जिसकी शिकायत वहां प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा उसी दिन दिनांक 15 जनवरी को ही संबंधित थाने में की गई थी, किंतु आजतक कोई भी कार्यवाही अराजक तत्वों के खिलाफ नहीं की गई,

ree

इससे लगता है कि वर्तमान भाजपा सरकार के दबाव में उक्त अराजक और बदमाश तत्वों के खिलाफ कोई कार्यवाही हुई न गिरफ्तारी हुई, इसके विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा आमघाट पार्क में गांधी वादी तरीके से गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए सरकार और प्रशासन को चेताया है और कहा है कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो सड़क पर आंदोलन किया जाएगा, क्योंकि पार्टी ध्वज का अपमान सहन नहीं करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्र अजय सिंह पीसीसी सदस्य डॉ जनक कुशवाहा,अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, डॉ सुमेर कुशवाहा एवं चंद्रिका सिंह राजीव सिंह, राम नगीना पांडे, सदानंद गुप्ता, मनीष राय, ओम प्रकाश पांडे, शंभू कुशवाहा, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे,राकेश राय, आशुतोष सिन्हा, संजय गुप्ता, रतन तिवारी,राशिद हाशमी, अब्दुल्ला, मोहम्मद रिजवान, संजय खरवार, देवेंद्र सिंह ,चंद्रभान, सूरज खरवार, राकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page