top of page
Search

‼️अफसा अंसारी व तत्कालीन शस्त्र लिपिक पर मुकदमा!..शस्त्र लाइसेंस जांच में मिली अनियमितता‼️

  • alpayuexpress
  • Jul 23
  • 2 min read

‼️अफसा अंसारी व तत्कालीन शस्त्र लिपिक पर मुकदमा!..शस्त्र लाइसेंस जांच में मिली अनियमितता‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई गुरुवार 23-7-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद में गैंग आईएस-191 से जुड़े सदस्यों के शस्त्र लाइसेंसों की चल रही जांच के क्रम में गाजीपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सांसद अफजाल अंसारी सहित तीन लोगों पर शस्त्र लाइसेंस में कथित हेरफेर का मुकदमा दर्ज होने के एक दिन बाद अब मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं घोषित इनामी अपराधी अफसा अंसारी तथा तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गैंग आईएस-191 से जुड़े व्यक्तियों को पूर्व में जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की विस्तृत जांच की जा रही है। इसी जांच के दौरान अफसा अंसारी के नाम वर्ष 1995 में जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा जारी एक शस्त्र लाइसेंस की पड़ताल की गई। पुलिस के अनुसार, इस लाइसेंस पर पहले एक रिवॉल्वर खरीदी गई थी, जिसे बाद में बेचकर दूसरा शस्त्र खरीदा गया। लेकिन जांच के दौरान पहले खरीदे गए और बाद में बेचे गए शस्त्र के संबंध में कोई अभिलेख या वैध विवरण उपलब्ध नहीं हो सका।

एएसपी सिटी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शस्त्रागार के अभिलेखों की भी जांच की गई, जिसमें संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर यह मामला गंभीर अनियमितता का प्रतीत होता है।

इन्हीं तथ्यों के आधार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अफसा अंसारी और उस समय तैनात रहे तत्कालीन शस्त्र लिपिक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गैंग आईएस-191 से जुड़े सभी शस्त्र लाइसेंसों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिस-जिस मामले में अनियमितता या नियमों के उल्लंघन के साक्ष्य मिलेंगे, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page