"अन्वित बजाज" शोरूम का!..भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया फीता काटकर शुभारंभ
- alpayuexpress
- 1 hour ago
- 2 min read
"अन्वित बजाज" शोरूम का!..भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया फीता काटकर शुभारंभ

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल मंगलवार 28-4-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जमानियां के बरेसर नहर के पास सोमवार को अन्वित बजाज बाइक शोरूम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली ने फीता काटकर किया। शोरूम के ऑनर चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने बताया कि बजाज कंपनी के सभी प्रकार का बाइक यहां उचित दाम पर उपलब्ध है। फाइनेंस की भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बजाज की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी यहां ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध करायी जाएगी। कहा कि हमारे शोरूम में बाइकों का फाइनेंस कम से कम डाउन पेमेंट, जीरो ब्याज, आसान किस्तो और बीना चेक के किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी कोई भी पुरानी मोटरसाइकिल ले आए और हमारे बजाज शोरूम से नई चमचमाती बजाज मोटरसाइकिल एक्सचेंज कर ले जाए।
बता दें कि अन्वित ऑटो सेल्स ने एक नए अत्याधुनिक शोरूम का शानदार शुभारंभ किया है, जो अपने ग्राहकों को दोपहिया वाहनों का विस्तृत और शानदार रेंज प्रदान करेगा। यह शोरूम आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सर्विसिंग और आकर्षक फाइनेंस विकल्पों के साथ ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करेगा। अत्याधुनिक तकनीकी से सजा शो-रुम जमानियां क्षेत्र में एक अलग ही आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शोरूम के उद्घाटन के दौरान ही दर्जनों लोगों ने बजाज बाइक और स्कूटी की खरीदारी की। अविनाश जायसवाल ने कहा कि उद्घाटन के पहले दिन इस क्षेत्र के लोगों का जो प्यार मिला उसके लिए मैं क्षेत्र के सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस दौरान समाजसेवी संदीप जायसवाल, युवा उद्यमी संदीप जायसवाल सोनू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी गुड्डू, प्रिंस अग्रवाल, सुधीर केशरी, पप्पू यादव सहित दर्जनों के संख्या में लोग मौजूद रहे।

