top of page
Search

अनियमितिता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ!...सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह शम्मी का पांचवे दिन भी धरन

  • alpayuexpress
  • Dec 10, 2023
  • 1 min read

अनियमितिता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ!...सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह शम्मी का पांचवे दिन भी धरना जारी


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर शहर में सीवरेज पाइपलाइन निर्माण की कार्यदाई संस्था जल निगम तथा नमामि गंगे द्वारा कार्य में देरी, अनियमितिता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में शनिवार को 5 वें दिन भी धरना प्रदर्शन लंका मैदान के गेट नंबर 4 पर जारी रहा। इस दौरान मौजूद लोगो ने शासन प्रशासन की उदासीनता और कार्यदाई फर्म की लापरवाही व भ्रष्टाचार पर जमकर विरोध जताया।

सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि विगत 4 वर्षों से पूरा शहर सीवर के कार्य से परेशान है। सीवरेज पाइप लाइन निर्माण की कार्यदाई संस्था ने जगह-जगह पूरे शहरी क्षेत्र में खुदाई करके पिछले 1 साल से छोड़ दिया है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कार्यदाई संस्था के सीवर बनाने के प्लान पर भी सवाल उठाया और बताया कि एक-एक साल से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद भी रोड को मरम्मत करके चलने योग्य नहीं बनाया गया। गड्ढों में तब्दील सड़के लोगों के लिए हादसे का कारण बन रही है। कहा कि सीवर के कार्य मे भ्रस्टाचार चरम पर है, नियमों की धज्जियाँ ठेकेदार द्वारा खुलेआम उड़ाई जा रही है। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में प्रदीप बिंद, रोहित यादव, अनिल सिंह, इमरान अंसारी, मनीष पांडे, बृजेश राय आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page