⭕अगर जरूरत पड़ी तो योगी जी का बुलडोजर अपना काम करेगा:-राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत
- alpayuexpress
- 4 hours ago
- 2 min read
‼️विनीत राय हत्याकांड‼️
⭕अगर जरूरत पड़ी तो योगी जी का बुलडोजर अपना काम करेगा:-राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून सोमवार 1-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शुक्रवार की रात होटल व्यवसायी विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसमें चार अभियुक्त को नाम जद और दो से तीन लोगों को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं किया है हालांकि इस मामले को लेकर आज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा पीड़ित परिवार के घर खुद पहुंचे थे और पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात भी किया मुलाकात के बाद मृतक विनीत राय के पिता आलोक राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौखिक रूप से बताया है कि इसमें जल्द से जल्द त्वरित कार्रवाई की जाएगी और पुलिस इस मामले में उनका सहयोग कर रही है उन्होंने पूर्व में एनकाउंटर की मांग किया था इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस यदि कोई कार्रवाई नहीं करती है तो हमारा लास्ट विकल्प तो वही है और हम वही करेगे वहीं पुलिस अधीक्षक का उनके आवास पर आने के संबंध में जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने यह आश्वासन दिया है कि हम जल्दी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे जब उनसे बात की गई कि आपके द्वारा आत्मदाह करने या फिर बच्चों की तेरही नहीं करने की बात कही गई तब उन्होंने कहा कि यदि पुलिस आगे कार्रवाई नहीं करती है तो हम लोग यह कदम जरूर उठाएंगे।
वही इस मामले पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा कि इस तरह की यदि कोई घटना होती है तो वह बहुत ही निंदनीय है और इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति है तो इसके लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह से सख्त है और इसके लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं उन्होंने कटरा गैंग पर कार्रवाई को लेकर बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे लोगों पर इस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए जिससे कि दूसरा पनपने ना पाए वही बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि जहां भी जरूरत पड़ती है वहां पर बुलडोजर चला है और जरूरत पड़ेगी तो योगी जी उस बुलडोजर का प्रयोग करेंगे।





Comments